फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Liquor vends will remain closed on 25th May and 4th June

Ambala News: शराब के ठेके 25 मई और चार जून को रहेंगे बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Liquor vends will remain closed on 25th May and 4th June
अंबाला। अंबाला जिले में 25 मई को मतदान व 4 जून मतगणना के दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी शराब के वितरण पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. शालीन ने दी। उन्होंने कहा कि मतदान और मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होटलों, खाने के स्थलों, दुकानों और अन्य पब्लिक व निजी स्थलों पर मतदान के 48 घंटे पहले से ही शराब के वितरण पर प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने के उद्देश्य से 23 मई को शाम छह बजे से जिले में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर काबू पाने के उद्देश्य से धारा 144 के तहत वाहनों के फ्री मूवमेंट पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं ताकि मतदान व्यवस्था दुरुस्त रहे।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed