फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Liquor smuggler caught from Cantt station

Ambala News: शराब तस्कर को कैंट स्टेशन से पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggler caught from Cantt station
अंबाला। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सख्ती के चलते शराब तस्कर अब अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का रुख कर रहे हैं ताकि यहां से बिना किसी परेशानी के ट्रेन में सवार हो सकें। एक ऐसे ही आरोपी को सीआईए ने शराब सहित काबू किया और उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। आरोपी की पहचान सारन बिहार निवासी सुरेद्र महतों के तौर पर हुई। सीआईए प्रभारी विलायती राम ने बताया कि त्योहारों से पहले शराब तस्करी का धंधा जोरों-शोरों से शुरु हो जाता है लेकिन इस अवैध कारोबार और शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए उनकी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को भी टीम को उस समय कामयाबी मिली जब वो जांच करते हुए प्लेटफार्म एक पर आरएमएस कार्यालय के पास पहुंची तो यहां बैठा टीम को देखकर मौके से खिसकने लगा। जब उसे रोककर पूछा गया तो वो शराब तस्कर निकला। उसके पास मिले दो पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो इसके अंदर से 36 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed