फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lineman repairing power supply dies due to current

बिजली सप्लाई ठीक करने के कार्य में लगे लाइनमैन को लगा करंट, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lineman repairing power supply dies due to current
बिजली सप्लाई ठीक करने का कार्य कर रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब लाइनमैन सूर्यकांत खराब मौसम के कारण खराब हुई बिजली सप्लाई को ठीक करने के लिए सद्दोपुर स्थित पॉवर हाउस के पास काम कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक से उसी लाइन में करंट आ गया, जिस कारण वह पूरी तरह सूर्यकांत झूलस गया और नीचे गिर गया। सूर्यकांत दुबे को आनन-फानन में शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे की सूचना बनारस में उनके परिवार को भी दी गई। परिवार के आने के बाद अब मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और उसके बाद शव परिवार सदस्यों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के कारण अंबाला शहर में रात भर लाइट नहीं थी जैसे ही सुबह हुई तो कर्मचारी लाइट को एक बार फिर सुचारू रुप से चलाने के कार्य में जुट गए। ऐसे में ही सूर्यकांत दुबे भी सद्दोपुर पॉवर हाऊस में बिजली की तारों को दुरुस्त करने का काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक से तार में करंट आ गया। वहीं एक्सईएन सुखविंद्र सिंह ने कहा कि बिजली में करंट कहां से आया इसकी अभी जांच चल रही है, वहीं शुरुआती दौर में यही लग रहा है कि यह बैक करंट था। इसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed