फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lights of the all-weather swimming pool are gathering dust

Ambala News: ऑल वेदर स्वीमिंग पूल की लाइटें फांक रहे धूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Lights of the all-weather swimming pool are gathering dust
छावनी के ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में बंद पड़े स्कोरिंग बोर्ड व दीवार में सीलन
अंबाला। करोड़ों की लागत से तैयार छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रहे ऑल वेदर स्वीमिंग पूल इन दिनों खेल विभाग की अनदेखी का शिकार हो रहा है। पूल में जहां अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होते हैं, वहां सीलिंग वाली दीवारों में सीलन तक आ रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं खिलाड़ियों के होने वाले मुकाबलों के दौरान स्कोर का पता लगाने के लिए हजारों रुपये की लागत से खरीदे बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन डिस्पले बोर्ड भी लगे हैं लेकिन उन्हें भी चलाना उचित नहीं समझा जाता है। जबकि खेल विभाग की तरफ से इन बोर्ड को लगाने का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगिता के दौरान स्कोर किसी भी तरह गलत न हो और अगर गलत है तो डिस्प्ले बोर्ड को देखकर उसे ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन

इन दिनों तीन दिवसीय 57वीं राज्यस्तरीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता चल रही है। इसमें भी सेकड़ों खिलाड़ी अलग-अलग मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखा रहे हैं लेकिन उन्हें भी स्कोरिंग बोर्ड का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मैनुअल तरीके से रिजल्ट तैयार किया जा रहे हैं और खिलाड़ियों को बताया जाता है जबकि स्टेडियम में बैठकर प्रतियोगिता देखने वाले दूसरे अभिभावकों व खिलाड़ियों को स्कोर की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन


ऑल वेदर स्वीमिंग पूल में आखिर स्कोरिंग बोर्ड क्यों नहीं चल रहे हैं इसकी जानकारी नहीं है। पता किया जाएगा। अगर खराब है तो उसे जल्द ही चलवाया जाएगा।
राजबीर, जिला खेल अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed