फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lift will be installed in multipurpose car parking soon, structure is ready

Ambala News: बहुउद्देशीय कार पार्किंग में जल्द लगेगी लिफ्ट, ढांचा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Lift will be installed in multipurpose car parking soon, structure is ready
अंबाला छावनी के विजय रत्न चौक के पास लिफ्ट लगाने के लिए बनाया गया ढांचा। संवाद
अंबाला। छावनी के सदर क्षेत्र में निर्मित की गई बहुउद्देशीय पार्किंग में लोगों को जल्द ही लिफ्ट सुविधा मिलेगी। लिफ्ट लगाने के लिए पार्किंग स्थल के पास ढांचा तैयार हो चुका है और अब इसमें मशीन को स्थापित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

यह काम एक सप्ताह के अंदर शुरू हो जाएगा। बहुउद्देशीय पार्किंग में दो प्रकार की लिफ्ट लगाई जा रही हैं। इसमें एक वाहन के लिए और दूसरा लोगों के लिए होगी। विजय रत्न चौक के पास कार तो पार्किंग के पास यात्री लिफ्ट लगाई जा रही है। वहीं काम को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए मौके पर विभागीय कर्मचारियों की भी तैनाती की दी गई है जोकि रोजाना फीडबैक उच्चाधिकारियों को दे रहे हैं। लिफ्ट के लगने से वाहन भूतल से प्रथम व द्वितीय तल पर आसानी से आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

पार्किंग पर 19.33 करोड़ खर्च
सदर क्षेत्र में लोकल बस अड्डे की जगह पर बनाई कार पार्किंग पर लगभग 19.33 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस कार पार्किंग का निर्माण इसलिए कराया था, जिससे कि बाजार में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मौजूदा समय में तीन मंजिला पार्किंग में करीब 200 वाहन ही खड़े हो रहे हैं जबकि यहां 600 के करीब वाहन खड़ा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
बहुउद्देशीय पार्किंग की सुरक्षा के लिए भी जल्द ही सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। लगभग 50 से अधिक कैमरे पार्किंग के द्वार से लेकर सभी प्रमुख स्थानों पर लगेंगे। कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, जिससे कि एक जगह बैठकर सुरक्षा कर्मचारी कैमरों के माध्यम से बहुउद्देशीय पार्किंग की निगरानी कर सकें।

वर्जन
बहुउद्देशीय कार पार्किंग में लिफ्ट लगाने का बेस तैयार हो गया है। जल्द ही यहां लिफ्ट की मशीन को स्थापित करने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए भी विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed