फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Life is like an ocean in the ocean of knowledge in the 18 chapters of Shrimad Bhagavad

श्रीमद्भगवद के 18 अध्यायों में जीवन ज्ञान गागर में सागर के समान है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Life is like an ocean in the ocean of knowledge in the 18 chapters of Shrimad Bhagavad
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा में झांकी प्रस्तुत करते कलाका - फोटो : Ambala
रामबाग में चल रहे गीता जयंती महोत्सव के आखिरी दिन मुख्य अतिथि के रूप में अंबाला मंडलायुक्त रेणू एस फूलिया ने शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने गीता का जो संदेश दिया था, उसकी सार्थकता आज भी उतनी ही है। श्रीमद्भगवद गीता हमारी प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जोकि ज्ञान, कर्म और भक्ति का बेजोड़ संगम है। द्वापर काल में भगवान श्री कृष्ण ने जिन परिस्थितियों में गीता ज्ञान को 18 अध्यायों के ‘गागर में सागर’ की तरह समाहित किया था, वह मानव जाति के लिए हमेशा कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने रामबाग मैदान से जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य गीता पालकी शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में जीयो गीता सहित विभिन्न विभागों, विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न झांकियां तैयार की गई। यह शोभायात्रा रामबाग मैदान अंबाला शहर से आरंभ हुई और शांति देवी धर्मशाला, बस्ती राम बाजार, सर्राफा बाजार, कोतवाली बाजार, तंदूरा बाजार, पुरानी अनाज मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, जगाधरी गेट से होते हुए रामबाग मैदान पर संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

गीता के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश दिया
शोभायात्रा में सरकारी विभागों के अलावा विभिन्न संस्थाओं व स्कूलों की झांकियां शामिल थीं। यह झांकियां गीता के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी दे रही थी। शोभायात्रा में स्कूली विद्यार्थी संस्कृत में गीता के श्लोकों का उच्चारण कर रहे थे। वहीं शोभायात्रा में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, श्री कृष्णा गौ सेवा सोसायटी अंबाला, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड वैक्सीनेशन पर, नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना, दीन दयाल, अंतोदय, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, दुर्गा सीनरी आर्ट ग्रुप मेरठ, सेक्टर दस माता वैष्णो देवी मंदिर की देशभक्ति पर आधारित झांकी मां तुझे सलाम की झांकियों के अलावा अन्य संस्थाओं की झांकियां शामिल थीं। झांकियों पर भगवान कृष्ण, अर्जुन की वेशभूषा में सजे कलाकार, राधा-कृष्ण की झांकी और अभिमन्यु वध का दृश्य प्रस्तुत किया गया।

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा में झांकी प्रस्तुत करते कलाका

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई शोभायात्रा में झांकी प्रस्तुत करते कलाका- फोटो : Ambala

अंबाला शहर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन दीप प्रज्जवलित करते हुए अंबाल?

अंबाला शहर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन दीप प्रज्जवलित करते हुए अंबाल?- फोटो : Ambala

अंबाला शहर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में प्रस्तुती देते कलाकार।

अंबाला शहर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में प्रस्तुती देते कलाकार।- फोटो : Ambala

अंबाला शहर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में हरियाणवी नृत्य पर प्रस्तुती देती प्रति

अंबाला शहर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में हरियाणवी नृत्य पर प्रस्तुती देती प्रति- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed