{"_id":"69d6b1d7c983ed5f2e0d0faa","slug":"license-and-rc-can-be-made-from-today-ambala-news-c-36-1-sknl1003-161201-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आज से बन सकेंगे लाइसेंस और आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आज से बन सकेंगे लाइसेंस और आरसी
विज्ञापन
अंबाला छावनी के उपमंडल भवन स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में डीएल ओर आरसी की फाइल लेकर खडे़ लोग। स
- एसडीएम और ऑपरेटरों की आईडी सक्रिय, लोगों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के उपमंडल भवन स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में एक सप्ताह से बंद पड़ा ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का कार्य वीरवार से सुचारू हो जाएगा। बुधवार को एसडीएम, क्लर्क और दो कंप्यूटर ऑपरेटरों की लॉगिन आईडी बन जाने से जनता को बड़ी राहत मिली है। आईडी न होने के कारण करीब 180 से अधिक फाइलें लंबित थीं जिनका निपटारा अब तेजी से हो सकेगा।
30 मार्च को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने छावनी एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले थे और सरल केंद्र में भारी अनियमितताएं पाई गई थीं। सख्त रुख अपनाते हुए डीसी ने चार ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया था और हाजिरी रजिस्टर अपने साथ ले गए थे। हालांकि, दो दिन बाद ही मुख्यालय से नए ऑपरेटर भेज दिए गए लेकिन लॉगिन आईडी सक्रिय न होने के कारण तकनीकी तौर पर काम बंद पड़ा था।
फाइलें जमा, आज से शुरू होगी ऑनलाइन पेमेंट
बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग लाइसेंस और आरसी बनवाने सरल केंद्र पहुंचे। लॉगिन आईडी की प्रक्रिया जारी होने के कारण कर्मचारियों ने लोगों की फाइलें फिजिकल तौर पर जमा कर लीं। कार्यालय की ओर से उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया गया कि दोपहर बाद आईडी सक्रिय होते ही उनके मोबाइल पर ऑनलाइन फीस का लिंक भेज दिया जाएगा। फीस कटते ही प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
नई आईडी बनने से अब सिस्टम पूरी तरह अपडेट हो गया है। वीरवार सुबह से सभी खिड़कियों पर सामान्य रूप से काम शुरू हो जाएगा। इससे उन लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी जो कार्यालय के चक्कर काट रहे थे।
- कनिका गोयल, एसडीएम, अंबाला छावनी