फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Let the machine run, how can fogging be done in every ward

Ambala News: मशीन चल रही दो, हर वार्ड में फाॅगिंग कैसे हो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Let the machine run, how can fogging be done in every ward
अंबाला सिटी। डेंगू के मामले बढ़ने पर निगम फोगिंग करवाने के लिए फुर्ती दिखा रहा है। निगम शहर के 20 वार्ड में दो मशीन के सहारे ही फोगिंग कर रहा है। हैरानी इस बात की है कि निगम ने बीते कुछ समय पहले ही नई मशीन खरीदी थी, जबकि अब सिर्फ दो मशीन ही चल पा रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में निगम अधिकारी कब तक पूरे वार्ड के एरिया को कवर करेंगे। निगम अधिकारियों का तर्क है कि निगम में पुरानी मशीन की रिपेयर इसलिए नहीं करवाई गई, क्योंकि उन मशीन पर नई से भी ज्यादा का खर्च आ रहा है। वहीं, निगम नई मशीन भी खरीदने की तैयारी कर रहा है। यह तैयारी भी तब की जा रही है, जब डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

निगम के पास नई और पुरानी मशीन मिलाकर 9 फोगिंग मशीन थी। इनमें निगम ने तीन छोटी व एक बड़ी मशीन कुछ समय पहले ही नई खरीदी थी, जबकि चार छोटी व एक बड़ी मशीन पुरानी थी। निगम ने इन मशीनों की अभी तक रिपेयर नहीं करवाई। यही नहीं पिछले वर्ष कुछ पार्षदों ने अपने खर्च पर मशीन खरीदकर फोगिंग करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स

नगर निगम प्रशासन काफी लेट जागा है। अब देर हो चुकी है। निगम को फोगिंग का शेड्युल सितंबर माह में ही बनाना चाहिए था। निगम के पास फोगिंग मशीन भी पर्याप्त नहीं है। यह फोगिंग मशीन पिछले महीने तक ही खरीदी जानी चाहिए थी। निगम दो मशीन के सहारे हर वार्ड में कैसे फोगिंग करवाएगा। जब तक दूसरे वार्ड की बारी आएगी, तब तक डेंगू के मामले और बढ़ जाएंगे।

राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम।
वर्जन
अभी निगम के पास दो फोगिंग मशीन हैं। 20 नई फोगिंग मशीन जल्द ही खरीदी जाएंगी। इसके लिए गुरुवार को वर्कऑर्डर दिया जाएगा। हर वार्ड के लिए एक फोगिंग मशीन होगी।
सचिन गुप्ता, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed