{"_id":"67758cf467d88c7307014767","slug":"lesson-tender-for-cleaning-will-be-issued-before-the-rains-begin-ambala-news-c-36-1-amb1003-135340-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबक : बारिश शुरू होने से \nपहले लगेगा सफाई का टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबक : बारिश शुरू होने से पहले लगेगा सफाई का टेंडर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम इस बार बरसाती सीजन से पहले ही शहर की ड्रेन और नालों की सफाई करेगा। इन नालों की सफाई के लिए डेढ़ महीने के अंदर ही टेंडर लगाया जाएगा। टेंडर लगाने के बाद ही बरसाती सीजन से पहले ड्रेन और नालों की सफाई का कार्य शुरू होगा, जिससे कि शहर में बाढ़ जैसे हालात न हों।
बीते बरसाती सीजन में शहर में पानी-पानी हो गया था। शहर की कॉलोनियों से लेकर सेक्टरों तक में जलभराव होने से भारी परेशानी झेलनी पड़ी थी। इसको लेकर पार्षदों ने भी अधिकारियों को घेरा था। अब निगम ने सबक लेते हुए अभी से टेंडर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। बीते मंगलवार को आयुक्त सचिन गुप्ता ने भी बैठक लेकर टेंडर लगाने के निर्देश दिए। शहर में तीन ड्रेन व 89 बड़े नाले हैं।
नालों में गाद, नहीं होती सफाई : शहर में नालों में गाद भरी पड़ी है। नालों को सही तरीके से साफ नहीं किया जाता। शहर के रामबाग रोड के पास नाला गाद से भरा है। इसी तरह सेशन ड्रेन, घेल ड्रेन की भी सफाई नहीं की गई।
विज्ञापन
यह ड्रेन भी लिफाफों व गाद से बंद हैं। इस वजह से कॉलोनी व सेक्टरों से बरसाती पानी नहीं निकल पाता। शहर के मानव चौक के पास गुजर रहे नाले की स्थिति भी ऐसी ही है।
तीन बार होनी चाहिए सफाई : दरअसल, शहर के नालों और ड्रेन की सफाई तीन बार करनी जरूरी है, लेकिन यह सफाई समय पर शुरू नहीं होती। बीते वर्ष भी ऐसी की समस्या सामने आई, जब बरसाती सीजन सिर पर आ गया तो सफाई कार्य शुरू हुआ।
बारिश ज्यादा होने से पानी की निकासी भी नहीं हो पाई। बीते वर्ष 58 लाख का सफाई का टेंडर दिया गया था। अब निगम पहले ही टेंडर करने की तैयारी में है।