फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Less data on the portal, notice to DEO

Ambala News: पोर्टल पर डाटा कम, डीईओ को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Less data on the portal, notice to DEO
अंबाला सिटी। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी करने के दो दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह नोटिस अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और बीपीएल परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों की वजीफा स्कीम के अंतर्गत पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा 70 प्रतिशत से कम दर्ज होने पर दिया गया है। इस पर डीईओ ने अब स्कूलों से जवाब मांग लिया है। इसमें उपस्थिति कम होने का कारण पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

बार-बार दिया था रिमाइंडर
नाैवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एससी, बीसी-ए और बीपीएल स्कीम के तहत मासिक वजीफा दिया जाना है। इसके लिए वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही का डाटा, वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर पोर्टल को 8 अक्टूबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक लाइव किया गया था, लेकिन विभाग की ओर से विद्यार्थियों की उपस्थिति 70 प्रतिशत से भी कम दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त शाखा की ओर से समय-समय पर स्मरण पत्र व दूरभाष के माध्यम से भी सूचित किया गया, लेकिन छात्रों की उपस्थिति की संख्या में बढ़ोतरी नहीं की गई। निदेशालय ने खराब प्रदर्शन पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि एक स्कीम में विभाग की ओर से लक्ष्य को पूरा किया था, जबकि एक स्कीम में कुछ स्कूलों ने डाटा अपलोड नहीं किया था। इसके लिए स्कूलों से जवाब मांगा गया है। इस कार्य को कराया जा रहा है।
-सुरेश कुमार, जिला शिक्षाधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed