फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   legal aid training

Ambala News: कानूनी सहायता का प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
legal aid training
अंबाला। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह शिविर कानूनी सहायता रक्षा वकील और फ्रंट ऑफिस के रिटेनर्स के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थानीय एडीआर सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,सह-सचिव, डीएलएसए अंबाला परवीन ने संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित वकीलों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण को तीन मुख्य सत्रों में विभाजित किया गया था। पहले सत्र में वकीलों को एलएडीसी सिस्टम के तहत उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया।दूसरे सत्र में ट्रायल कोर्ट में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, जैसे केस की तैयारी, जेल अधिकारियों के साथ समन्वय और आरोपियों की पेशी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।अंतिम सत्र में मुकदमे के दौरान प्रभावी बचाव रणनीतियों, गवाहों से जिरह की तकनीक और अभियुक्तों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के गुर सिखाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed