फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lecture on Media Entertainment Animation

Ambala News: मीडिया एंटरटेनमेंट एनीमेशन विषय पर दिया व्याख्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lecture on Media Entertainment Animation
अंबाला सिटी। सुल्तानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसक्यूएफ के अंतर्गत मीडिया एंटरटेनमेंट एनीमेशन विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सुरजीत बुद्धिराजा और अंकिता सचदेवा ने विद्यार्थियों को अपने विचारों से अवगत कराया। सुरजीत बुद्धिराजा ने छात्रों को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अवसरों और चुनौतियों के साथ अपने कॅरिअर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंकिता सचदेवा ने विद्यार्थियों को एक उद्यमी के जीवन में आने वाली चुनौतियों एवं बाधाओं से अवगत कराया और इन चुनौतियों को कैसे अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाए पर प्रकाश डाला। व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को मीडिया, एंटरटेनमेंट और एनीमेशन के क्षेत्र में संभावनाओं से अवगत कराना और उन्हें अपने कॅरिअर के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मीडिया एंटरटेनमेंट एंड एनीमेशन के प्रशिक्षक सुनील सैनी भी उपस्थिति रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed