फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Late night Jaggi City Center's culvert was broken

Ambala News: देररात्रि जग्गी सिटी सेंटर की पुलिया तोड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Late night Jaggi City Center's culvert was broken
जग्गी सिटी सेंटर की पुलिया तोड़ती नगर निगम की जेसीबी मशीन। वीडियो ग्रैब
अंबाला। जग्गी सिटी सेंटर पर देररात्रि जमकर हंगामा हुआ। इसका कारण नगर निगम की कार्रवाई रही। नगर निगम की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ शनिवार रात को जग्गी सिटी सेंटर पहुंची। इससे पहले भारी संख्या में पुलिस बल और जेसीबी का इंतजाम किया था।
विज्ञापन

अधिकारियों और पुलिस के पहुंचने पर जग्गी सिटी सेंटर का प्रबंधन भी आ गया। उन्होंने अधिकारियों से आने का कारण पूछा तो अधिकारियों ने आदेश दिखाते हुए बताया कि जग्गी सिटी सेंटर में पार्किंग के पास की पुलिया अवैध है। इसे तोड़ने के निर्देश हैं। इस पर संबंधित स्टाफ ने बताया कि इस पुलिया के लिए कोर्ट ने स्टे दिया है। इस पर कार्रवाई नहीं हो सकती। यहां जमकर हंगामा भी हुआ। अंत में अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पुलिया को तोड़ दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2016 से कोर्ट में चल रहा है मामला
जग्गी सिटी सेंटर के संचालक सरबजोत सिंह जग्गी ने बताया कि वर्ष 2016 से इस पुलिया का मामला कोर्ट में लंबित है। कोर्ट ने तब ही स्टे दिया था। इस मामले की सुनवाई 10 दिसंबर को थी। मगर इससे पहले ही रात्रि को आकर नगर निगम ने कार्रवाई की। उन्हें स्टाफ ने कोर्ट का स्टे दिखाया, मगर उन्होंने नहीं माना। जग्गी ने आरोप लगाया है कि यह कार्रवाई आनन-फानन में राजनीतिक दबाव के चलते की गई है। हमने सोमवार तक का समय मांगा था, मगर नहीं दिया गया। इसके साथ ही कुछ लोगों की गाड़ियां पार्किंग में पार्क थीं तो उन्हें निकालने का समय तक नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed