फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Last day of search for dropout 11 thousand students

Ambala News: ड्रॉपआउट 11 हजार विद्यार्थियों की तलाश का आज आखिरी दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Last day of search for dropout 11 thousand students
जिला ​शिक्षा सदन।
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में बीते सत्र में दाखिल नहीं होने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग तलाश कर रहा है। विभाग की ओर से स्कूल स्तर पर इन विद्यार्थियों का ड्रॉपआउट आंकड़ा एमआईएस ड्रॉपआउट बॉक्स में दिया है।
विज्ञापन

2022-23 सत्र के मुकाबले बीते सत्र 2023-24 में स्कूलों में 11 हजार 474 ड्रॉपआउट हुए, यानि बीते सत्र में 2022-23 के मुकाबले स्कूलों में 11 हजार 474 विद्यार्थियों की संख्या कम रही। दोनों सत्र का यह गैप माइनस 13 प्रतिशत रहा। बीते दिनों शिक्षा विभाग एसीएस ने प्रदेश के जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक ली थी।
विज्ञापन

इस बैठक में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि इन विद्यार्थियों की जानकारी जुटाई जाए और जिन विद्यार्थियों का दाखिला स्कूल में नहीं किया गया है, उनका दाखिला किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज शिक्षक विभाग को देंगे जानकारी

ड्रॉपआउट के लिए शिक्षा विभाग ने सभी बीईओ को 10 अप्रैल तक जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने कहा है कि जिस स्कूल में जितने विद्यार्थी ड्राॅपआउट हैं, उनकी जानकारी पता की जाए कि वह विद्यार्थी अभी कहां पढ़ रहें है, अगर पढ़ाई नहीं कर रहे हैं तो वह अभी क्या कर रहें हैं ताकि उन विद्यार्थियों की मौजूदा स्थिति का पता चल सके। जिन विद्यार्थियों का अभी तक स्कूलों में दाखिला नहीं हुआ है, उनका दाखिला किया जाए। इसकी रिपोर्ट विभाग ने 10 अप्रैल तक मांगी है। इसके बाद 15 अप्रैल को शिक्षा विभाग एसीएस दोबारा जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेंगे।



जानिए... जिले में किस सत्र में पढ़ते थे कितने विद्यार्थी

सत्र विद्यार्थियों की संख्या

2017-18 79385

2018-19 77476

2019-20 75907

2020-21 77289

2021-22 87663

2022-23 87912

2023-24 76438

पिछले वर्ष के मुकाबले गैप : माइनस 13 फीसद यानी 11 हजार 474

वर्जन
सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को स्कूलों में दाखिल करवाया जाए। अगर विद्यार्थी स्कूलों में दाखिल नहीं हुए तो उनकी मौजूदा स्थिति पता की जाए कि वह कहां पढ़ रहें है और अगर किसी विद्यार्थी ने स्कूल छोड़ दिया है तो वह क्या कर रहे हैं, यह पता लगाया जाए। यह ड्रापआउट आंकड़ा स्कूलों में एमआईएस पोर्टल पर ड्रॉपआउट बॉक्स में दिया गया है। इन ड्रॉपआउट को स्कूल में दाखिल करवाना मुख्य उद्देश्य हैं। ड्रॉपआउट को लेकर कक्षा अनुसार सूची जारी की गई है।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed