फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Last chance to deposit fees for admission till 18 october in ITI, counseling also went on on Dussehra

आईटीआई में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का 18 अक्तूबर तक आखिरी मौका, दशहरे पर भी चली काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Last chance to deposit fees for admission till 18 october in ITI, counseling also went on on Dussehra
मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में दाखिले के लिए दशहरे वाले दिन भी आईटीआई में आवेदनों की जांच प्रक्रिया जारी रही। जिलेभर की 8 राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को भी दस्तावेजों की जांच की गई। जिन छात्रों के दस्तावेज सही पाए गए उन्हें फीस जमा करवाकर सीट पक्का करने के लिए कहा गया। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर की बात करें तो यहां पर 626 में से 340 छात्रों के दस्तावेज सही पाए गए हैं जिन्हें फीस जमा करवाकर सीट पक्की करने के लिए कहा गया है। शनिवार को भी दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया आईटीआई में जारी रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि पहली मेरिट सूची में नाम आने वाले छात्रों को केवल 16 अक्तूबर तक फीस जमा करवाने का मौका है। इसके बाद 18 से लेकर 26 तक दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। जिन छात्रों का पहली काउंसलिंग में नाम आया है और उन्होंने दाखिला प्रक्रिया में भाग नहीं लिया है उनसे विभाग की ओर से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इस दौरान पुरुष अभ्यर्थी से 500 तो वहीं महिला अभ्यर्थी से 250 जुर्माना वसूल किया जाएगा। प्राचार्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आईटीआई में दाखिले को लेकर स्टाफ को तैनात जाने के लिए कहा गया है जिससे कि किसी भी छात्र को दाखिले के लिए परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed