फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Laptop stolen from Himachal Express and purse stolen from Chandigarh-Kerala Sampark Kranti

Ambala News: हिमाचल एक्सप्रेस से लैपटॉप और चंडीगढ़-केरल संपर्क क्रांति से पर्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Laptop stolen from Himachal Express and purse stolen from Chandigarh-Kerala Sampark Kranti
अंबाला। ट्रेनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने 15 नवंबर को ट्रेन नंबर 14554 हिमाचल एक्सप्रेस से लैपटॉप और ट्रेन नंबर 12218 चंडीगढ़-केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से एक महिला का पर्स चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पालमपुर कागड़ा निवासी सोनी कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को वह अंब अंदोरा स्टेशन से हिमाचल एक्सप्रेस में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहा था। 16 नवंबर को अंबाला स्टेशन पर किसी अनजान व्यक्ति ने उसका लैपटाप चोरी कर लिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। दूसरी चोरी ट्रेन नंबर 12218 चंडीगढ़-केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हुई। चंडीगढ़ निवासी सृष्टि तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो अपनी मां अंजनी तिवारी को छोड़ने के लिए ट्रेन में चंडीगढ़ से से नई दिल्ली तक सफर कर रही थी। अंबाला स्टेशन पर कोई अनजान व्यक्ति उनका पर्स चोरी करके ले गया। पर्स में मोबाइल फोन के अलावा काफी सामान था।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed