{"_id":"65ecd975f009023562020834","slug":"land-dispute-entering-the-house-and-attacking-with-sticks-and-sticks-ambala-news-c-36-1-sknl1017-119642-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद : घर में घुसकर लाठी, डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद : घर में घुसकर लाठी, डंडों से हमला
विज्ञापन
अंबाला। बलाना गांव में जमीन विवाद के चलते एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल रतन अनमोल ने आरोप लगाया है कि उसका गांव में ही तारा सिंह से जमीन विवाद चल रहा है और कोर्ट में केस भी जीत गया है।
वह अपने घर पर दीवार बना रहा था कि अचानक उस पर लाठी, डंडों और सरिये से हमला हो गया। मारपीट में उसके अलावा बुआ और माता भी घायल हो गई। अंबाला सदर पुलिस ने चांद सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोगी, पिंद्र कौर, अंग्रेज कौर, गुरविंद्र कौर और चरणजीत कौर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में बलाना गांव निवासी रतन अनमोल सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका लदाना रोड पर एक मकान है और उसके पास सात कनाल और 11 मरले जमीन है। उसका गांव के तारा सिंह के साथ बलाना गांव में खेतीबाड़ी की जमीन को लेकर कई सालों से केस चल रहा है। हालांकि वह केस जीत गया था, लेकिन कई बार तारा सिंह से झगड़ा होता है और पंचायती समझौता हो जाता है।
विज्ञापन
आठ मार्च को सुबह वह अपने घर था और टूटी दीवार को बनवा रहा था। इतने में चांद सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी और अन्य ने लाठी, डंडों, सरिये लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज जरने के बाद हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का आरोप है कि इतने में कुछ महिलाएं भी भीतर आ गई और बुआ कुलदीप कौर व माता से भी मारपीट की। आरोपियों ने उसकी बनाई दीवार भी तोड़ दी। इतने में उसके खेतों में ट्रैक्टर चलाने लगा। जैसे ही शोर सुनने के बाद ग्रामीण एकत्रित हुए तो वह एक आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।