फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lalita became the head of Mid Day Meal Workers Union

Ambala News: ललिता बनी मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lalita became the head of Mid Day Meal Workers Union
शहर बस स्टैंड के पास मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी बैठक करते हुए। यूनियन - फोटो : जर्जर सड़क।
अंबाला सिटी। बस स्टैंड के पास रविवार को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के सभी खंड पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इसमें यूनियन की जिला कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस दौरान ललिता खन्ना को जिला प्रधान, सोनिया रानी सचिव, रेणु बाला कोषाध्यक्ष, सुषमा व मेवा देवी को उप प्रधान व मुकेश को सह सचिव चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा राज कुमारी, सोनिया, नीलम, मूर्ति, अमरजीत, आशा, हरविंद्र कौर, जसबीर कौर व सतीश सेठी जिला कमेटी सदस्य होंगे। इससे पहले यूनियन नेताओं ने पिछले तीन सालों की सांगठनिक गतिविधियों की रिपोर्ट व लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की राज्य महासचिव सरबती और ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के नेता इंद्र सिंह बधाना ने कहा कि वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू करने, हर महीने समय पर पूरा देने के साथ ही वर्ष के पूरे 12 महीने का वेतन देने की मांग की गई। महासचिव ने कहा कि यूनियन ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को मांग पत्र भेजकर बातचीत से समस्याओं का समाधान करने के लिए पत्र लिखा था। अभी तक समय नहीं मिला, इसलिए 30 व 31 मार्च को जींद में होने वाले राज्य सम्मेलन में आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed