फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakshmi Mata showers blessings on Dhanteras, markets witness wealth

Ambala News: धनतेरस पर बनी लक्ष्मी माता की कृपा, बाजारों में हुई धनवर्षा

Sat, 18 Oct 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 18 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi Mata showers blessings on Dhanteras, markets witness wealth
धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। धनतेरस पर इस बार माता लक्ष्मी की कृपा से धनवर्षा हुई। इस दौरान माता लक्ष्मी, श्री गणेश की मूर्ति के साथ बर्तन और चांदी की जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने चांदी के गहनों में सेट, चोकर और ब्रेसलेट सहित अन्य सामान खरीदा। इसके अलावा स्टील और पीतल के बर्तनों के अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भी लोगों ने खरीदारी की ताकि उन पर भगवान धन्वंतरि की कृपा बनी रहे, हालांकि सोना और चांदी के रेट बढ़ने के कारण धनतेरस पर लोगों ने शगन के तौर पर ही मामूली खरीदारी की।
दुकानदार विपिन अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर उनकी दुकान में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ग्राहक उनकी दुकान से चांदी के आभूषण, चांदी के सेट, लोंग सेट, चोकर सेट, ब्रेसलेट, लक्ष्मी गणेश, कछुआ, चांदी की मछली, पायल, चांदी के बर्तन गिलास, लैमन सेट, बाउल सेट, रामदरबार, ट्रे, डीनर सेट और चांदी के सिक्के आदि खरीदकर ले गए। उन्होंने भी इसके लिए पहले से ही तैयार कर ली थी
विज्ञापन

सुधीर बिंदलस ने बताया कि सोने के दाम एक लाख 32 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के दाम एक लाख 80 हजार रुपये किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। इस कारण ग्राहक खरीदारी में कम ही रूचि ले रहे हैं और वह हल्के वजन वाले सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इसमें चांदी के सिक्के, चांदी की मूर्तियां, लेमन सेट व अन्य सामान ले रहे हैं, इसके अलावा सोने के आभूषणों में कंगन, चेन और अंगूठी भी बिक रही हैं, लेकिन जोकि काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव जिंदल ने बताया कि स्टील पर पीवीटी कोटिंग, ट्राइ प्लाइ सेट, गिलास, चम्मच, थाली, कटोरी आदि सहित पीतल के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। इसमें पूजा की थाली को लोग ज्यादा खरीद रहे हैं ताकि भगवान की पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।

बजाज कंपनी के मैनेजर अमन ने बताया कि 70 से 80 वाहनों की उन्हाेंने धनतेरस के मौके पर बिक्री की है। इसमें पल्सर व चेतक स्कूटर की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। इसमें लोगों ने 95 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये की बाइक लोगों ने खरीदी है। इसी प्रकार हीरो कंपनी के मैनेजर अमित यादव ने बताया कि धनतेरस पर उन्होंने 125 से अधिक बाइक बेची हैं। इसमें सबसे ज्यादा बिक्री स्पलेंडर और डीलक्स बाइक की हुई है, इसके अलावा 10 के करीब इलेक्ट्रिक स्कूटर भी बिके हैं वहीं मैट्रो मोटर के राजिंदर ने बताया कि 80 वाहनों की डिलीवरी हुई है। इसमें नेक्सन, पंच, हैरियर व टियागों की बिक्री की गई है।

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

धनतेरस पर छावनी के बर्तन बाजार में बर्तन की खरीदारी करती महिला थाली में अपना चेहरा देखते हुए। फ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed