फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakhs of rupees withdrawn from account by hacking phone

Ambala News: फोन हैक कर खाते से निकाले लाखों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees withdrawn from account by hacking phone
अंबाला। एपीके फाइल डाउनलोड होने के बाद मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठग की ओर से 1 लाख 94 हजार 950 रुपये की राशि निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमन ने बताया कि खाते से कई बार में पैसे निकलते रहे लेकिन कोई भी ओटीपी, मैसेज उसके फोन पर नहीं दिखा। कुछ दिन बाद खुलासा हुआ था कि मैसेज आए थे लेकिन वो भी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड थे। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहले समझते रहे बैंक की तरफ से नहीं आए मैसेज, बाद में खुलासा

शिकायतकर्ता सेक्टर-सी निवासी अमन सबलोक ने बताया कि उसका खाता सिटी के आईसीआईसीआई बैंक में है। खाते के साथ उसका मोबाइल नंबर भी रजिस्टर्ड है। 15 नवंबर को उसके खाते से किसी ने बिना कॉल आए, ओटीपी और मेल आदि पर मैसेज आए खाते से 99 हजार 950 रुपये की राशि कट गई जबकि अगले दिन यानी 16 नवंबर को तीन बारी में 50 हजार, 40 हजार और 5 हजार रुपये की राशि निकल गई।
विज्ञापन

इस तरह से खाते से कुल 1 लाख 94 हजार 950 रुपये की राशि निकल गई। बैंक की ओर से खाते से पैसे निकलने का कोई संदेश भी प्राप्त नहीं हुआ है। जब बैंक में गया तो उनकी तरफ से कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक कर्मियों ने उन्हें साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाने के लिए बोला। मामला दर्ज करवाने के बाद पता चला कि उसके मोबाइल फोन में एपीके की फाइल डाउनलोड हुई है जिस कारण उसके मोबाइल फोन साइबर ठग ने हैक कर दिया था। पैसे निकलने के मैसेज आए थे लेकिन वो किसी दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed