फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lack of equipment in dispensaries, patients are referred

Ambala News: डिस्पेंसरियों में उपकरणों की कमी, रेफर होते हैं मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lack of equipment in dispensaries, patients are referred
ईएसआइ डिस्पेंसरी अंबाला सिटी। संवाद
अंबाला सिटी। ईएसआई डिस्पेंसरी में मरीजों की जांच के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं है। डिस्पेंसरियों में अभी तक एनेलाइजर नहीं मिले हैं। इस कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में ही जांच करवाने के लिए रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को दोहरी मार से गुजरना पड़ता है। पहले तो निजी अस्पताल में धक्के खाएं, इसके बाद उसके बिल पास कराने को ईएसआई के चक्कर काटने पड़ें। एनेलाइजर की मदद से ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल, इलेक्ट्रोलाइट और हार्मोन सहित विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं का पता लगाया जाता है। इन जांच के जरिए बीमारियों का पता लगाने में मदद मिलती है।
विज्ञापन




डिस्पेंसरियों में नहीं एनेलाइजर



अंबाला में चल रही ईएसआई डिस्पेंसरियों में बीपी, शुगर जांचने के लिए तो छोटे उपकरण हैं। मगर विभिन्न बीमारियों के लिए होने वाली जांच करने के इंतजाम नहीं है। यह टेस्ट एनेलाइजर से किए जाते हैं। मगर दो डिस्पेंसरी के पास अभी तक एनेलाइजर मशीन नहीं है। जबकि अंबाला सिटी की डिस्पेंसरी में 31 हजार कर्मचारी पंजीकृत हैं। वहीं 30 हजार के करीब उनके आश्रित जुड़े हैं। वहीं धूलकोट डिस्पेंसरी में 2754 मरीज पंजीकृत हैं। इसके साथ ही इन मरीजों के 2233 आश्रित भी डिस्पेंसरी में उपचार के लिए आते हैं। अंबाला छावनी में भी 25 हजार से अधिक मरीज पंजीकृत हैं जबकि 28 हजार आश्रित उपचार के लिए पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




थायरॉइड का टेस्ट नहीं होता



मेवा रानी ने बताया कि वह डिस्पेंसरी में उपचार के लिए तो आती हैं। यहां पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त हैं। मगर थायरॉइड की जांच करवाने के लिए उन्हें निजी अस्पताल में रेफर होना पड़ता है। या फिर नागरिक अस्पताल में जाना पड़ता है। जहां पर समय भी अधिक लगता है।



विशेषज्ञ का अभाव



अनिल कुमार ने बताया कि उनकी कमर में दर्द रहता है। उपचार के लिए अक्सर ही वे सिटी की डिस्पेंसरी में आते हैं। चिकित्सक तो यहां पर उपलब्ध हैं। मगर हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए उन्हें निजी अस्पताल ही जाना पड़ता है।



नेत्र रोग विशेषज्ञ भी हो नियुक्त



रजत कुमार ने बताया कि उनकी आंखों में दिक्कत के चलते उन्हें भी निजी अस्पताल में रेफर किया गया था। उन्होंने कहा कि डिस्पेंसरी स्तर पर भी एक आंखों के चिकित्सक की नियुक्ति होनी चाहिए। वर्जन





हमारी डिस्पेंसरी में जरूरत के सभी उपकरण मौजूद हैं। जल्द ही एनेलाइजर भी आ जाएगा। जिसके बाद अन्य जांच भी शुरू होंगी।
-डॉ. आशुतोष शर्मा, ईएसआई डिस्पेंसरी अंबाला सिटी।
वर्जन


हमारी डिस्पेंसरी में हाल ही में सीबीसी मशीन आई है। इसके साथ ही यहां पर माइक्रोस्कोप भी अभी आया है। इसे इस्तेमाल में भी लाया जा रहा है। जल्द ही अन्य उपकरणों को भी उपलब्ध कराया जाएगा।



-डॉ. नेहा, ईएसआई डिस्पेंसरी, धूलकोट।

ईएसआइ डिस्पेंसरी अंबाला सिटी। संवाद

ईएसआइ डिस्पेंसरी अंबाला सिटी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed