{"_id":"67b77ebf0368922f2900ad27","slug":"lack-of-coordination-among-departmental-employees-pending-development-work-ambala-news-c-36-1-amb1001-137928-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: विभागीय कर्मचारियों के तालमेल में कमी, विकास कार्य लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: विभागीय कर्मचारियों के तालमेल में कमी, विकास कार्य लंबित
विज्ञापन
अंबाला। यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के तहत अंबाला मंडल रेल प्रबंधक ने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश तो दे दिए हैं। लेकिन विभागीय कर्मचारियों के आपसी तालमेल में कमी के चलते व्यवस्थाओं के सुधार की रफ्तार काफी धीमी है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शौच की बदबू से खुली हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। जबकि रेलवे परिसर में पहले की तरह अनधिकृत वाहनों का कब्जा भी बरकरार है क्योंकि बूम बैरियर की योजना अभी कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है।
ऐसे हालात अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट केंद्र के पास हैं, जहां यात्री शौच के लिए जाते हैं। लेकिन यहां के हालात बद से भी बदतर हैं। यहां खड़ा होना काफी मुश्किल है। ऐसे ही हालात स्टेशन के मुख्यद्वार के सामने शौचालय के भी थे। लेकिन इसके सुधार की प्रक्रिया तो शुरु हो गई है, जबकि यूटीएस काउंटर के पास शौचालय की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
डीआरएम ने देखे थे हालात
डीआरएम रोजाना अपने अधीन रेल सेक्शन का निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे ही एक निरीक्षण के लिए जब वो रेलवे परिसर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि परिसर में एक जगह पर लोग खुले में शौच कर रहे हैं और यह स्थान रेलवे के प्रवेशद्वार के नजदीक था। इससे वातावरण भी दूषित हो रहा था और स्टेशन की स्वच्छता पर भी ग्रहण लग रहा था। डीआरएम ने तुरंत इस जगह को दुरुस्त करने के निर्दश दिए थे। अब इस जगह को रेलवे ने दुरुस्त करवाना शुरु कर दिया है ताकि यहां पर कार पार्किंग का निर्माण करवाया जा सके और खुले में शौच की समस्या से भी छुटकारा मिल जाए।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि घोषित योजनाओं पर काम नहीं हो रहा। योजना के लिए धरातल पर उतरकर काम करना पड़ता है। रेलवे परिसर की व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है और बूम बैरियर की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।