फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lack of budget, stalled projects

बजट का अभाव, अटके प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lack of budget, stalled projects
अंबाला सिटी। बजट के अभाव में रुके कई कार्य शहर के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। शहर के मुख्य चौराहे पर स्थित महावीर पार्क, आस्था का केंद्र नवरंग राय तालाब का कार्य पिछले कई साल से अधूरा है। शहर वासियों को राहत देने के लिए तैयार हो रहा लघु सचिवालय का कार्य भी लटका हुआ है। स्थिति यह है कि अधूरी बिल्डिंग पूरी तरह पानी से लबालब है। इससे आने वाले समय में बिल्डिंग को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

इन तीनों ही बड़े प्रोजेक्ट पूरी तरह से थमे हुए हैं और तीनों ही प्रोजेक्ट में बजट की कमी का हवाला दिया जा रहा है। दूसरी ओर, लघु सचिवालय का निर्माण करने वाली कंपनी का हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन है। कोई फैसला न आने के कारण कोई प्रगति दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय
इस प्रोजेक्ट को दो साल में बनाया जाना था। इसके लिए 26 करोड़ 83 लाख 45 हजार रुपये मंजूर हुए थे। कार्य समय पर पूरा न होने के कारण इसकी समयावधि बढ़ाने की मंजूरी ली गई। इसके साथ-साथ बजट भी रिवाइज किया गया। इसके बाद कंपनी को फंड मंजूर नहीं हुआ तो कंपनी ने काम अधर में छोड़ दिया। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में केस चल रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि इसको लेकर हाईकोर्ट ने अधिकारियों व कंपनी के बीच चर्चा करते हुए कार्य को जारी रखने की बात कही है, परंतु अभी तक कोई फैसला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरंग राय तालाब
नवरंग राय तालाब पर 135 साल से राज्य स्तरीय वामन द्वादशी का मेला लगता आ रहा है। यहां प्रदेश भर से श्रद्घालु पहुंचते हैं। इसके जीर्णोद्धार के लिए मुख्यमंत्री ने 2015 में घोषणा की थी। उस समय बजट तीन करोड़ रुपये का तय किया गया। इसके बाद बजट में बदलाव करते हुए इसे 12 करोड़ कर दिया। 2017 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने नवरंग राय तालाब के जीर्णोद्धार के कार्य का आरंभ किया। यह कार्य मार्च 2019 में पूरा होना था जो पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद जब कंपनी ने दोबारा से काम शुरू करना चाहा तो कार्य की लागत बढ़ गई। ऐसे में कंपनी ने नए सिरे से बजट तैयार कर अधिकारियों को भेजा। अब करीब छह करोड़ रुपये बढ़ाकर बजट 18 करोड़ कर दिया है। वर्तमान की बात करें तो नवरंग राय तालाब के जीर्णोद्धार का करीब 60 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है।

महावीर पार्क
महावीर पार्क का सुंदरीकरण का कार्य अटका हुआ है। 2015 में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से पार्क का नवीनीकरण किया जाना था। इसका बजट बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया। पार्क के सुंदरीकरण का कार्य अभी जारी है। पार्क को भव्य रूप देने के लिए रेस्टोरेंट, तालाब के चारों ओर पैदल मार्ग, तालाब में किश्ती की सुविधा, पार्क में बैठने के लिए विशेष स्थान, बच्चों के लिए झूले, औषधीय पौधे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इस पार्क को विशेष रूप से लाल पत्थर से तैयार किया जा रहा है। शहर के कपड़ा बाजार के पास महावीर पार्क होने के कारण इस पार्क में रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं।
कंपनी से चर्चा चल रही है। अभी शुरुआत में लघु सचिवालय में भरा पानी निकालने का कार्य किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
- दलबीर सिंह, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed