फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Labourer struck on the head with an iron rod while sleeping; condition critical

Ambala News: सोते समय मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड से वार, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Labourer struck on the head with an iron rod while sleeping; condition critical
अंबाला। इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में सोते समय एक मजदूर मोहन पर लोहे की रॉड से ठेकेदार ने जानलेवा हमला कर दिया। मजदूर के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और वह इस समय कोमा में जिंदगी व मौत की जंग लड़ रहा है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर आरोपी ठेकेदार परमिंद्र पर हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के थाना देवबंद के खजुरी गांव निवासी शशी कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा मोहन कुमार उर्फ मोनू दिहाड़ी मजदूरी करता है। उनके ही गांव का एक युवक परमिंदर जो मजदूरी के कामों के ठेके लेता है, उसने मोहन और गांव के ही दो अन्य युवकों अंकित व अनीत को अंबाला में अपनी ठेकेदारी के तहत काम करने के लिए राजी किया था। परमिंदर ने इंडस्ट्रियल एरिया महेश नगर की फैक्टरी नंबर-74 में काम का ठेका लिया हुआ था। पिछले 10 दिनों से मोहन, अंकित और अनीत वहां काम कर रहे थे। चारों युवक काम खत्म करने के बाद रात को इसी फैक्टरी में ही रुकते थे और इकट्ठे सोते थे। 26 जून की रात को भी चारों काम खत्म कर फैक्टरी में सोए थे। सुबह करीब 4 बजे अचानक अनीत और अंकित को कुछ आवाजें सुनाई दीं तो उनकी आंख खुल गई। उन्होंने देखा कि ठेकेदार परमिंदर अचानक गुस्से में आ चुका था और उसके हाथ में लोहे की रॉड जैसी कोई चीज थी। परमिंदर ने जान से मारने की नीयत से सोते हुए मोहन के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए। इससे मोहन लहूलुहान हो गया। संवाद
विज्ञापन


फराटा पंखे की आवाज में चोरों ने खंगाली अलमारी

अंबाला सिटी। जंडली में चोरों ने एक मकान की खिड़की की जाली काटकर लाखों की चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय कमरे में मां और दो बेटियां सो रही थीं, लेकिन फराटा पंखे की तेज आवाज के कारण उन्हें चोरों की आहट तक नहीं मिली। पीड़ित महिला पार्वती ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से यूपी के गोंडा की रहने वाली हैं और जंडली में किराए पर रहती हैं। 29 जून की रात खाना खाने के बाद वह अपनी बेटियों कोमल और केतकी के साथ सो गईं। इसी बीच चोरों ने घर के मुख्य गेट के पास बनी खिड़की की जाली को कटर से काट दिया। चोर ने अंदर हाथ डालकर मुख्य गेट की कुंडी खोल ली और आराम से भीतर घुस गए। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

नारायणगढ़। नारायणगढ़-अंधेरी मार्ग पर करीब 12 दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने चंडीगढ़ के जीएमसीएच सेक्टर-32 में दम तोड़ दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया था। लखनौरा गांव निवासी रघुबीर सिंह 18 जून की सुबह अपनी बाइक पर दवा लेने के लिए शकरपुरा जा रहे थे। गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। मृतक के बेटे प्रवीन कुमार के बयानों पर नारायणगढ़ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद


पुरानी रंजिश मे युवक पर हमला, पिस्तौल दिखाकर धमकाया

बराड़ा। तंदवाल गांव में पुरानी रंजिश और घूरने के विवाद को लेकर एक युवक पर हमला हो गया। आरोपी ने पिस्तौल के बल पर युवक को डराया-धमकाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसे लात घूसों से अधमरा कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित की नाक की हड्डी टूटने और सिर में गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। बराड़ा थाना पुलिस ने आरोपी रोहित और उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव निवासी बिंटू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 जून को वह खेत से लौट रहा था। गुरु रविदास मंदिर के पास गांव के ही रोहित ने उसे रोका और घूरने का आरोप लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बिंटू का आरोप है कि रोहित ने पिस्तौल तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रोहित ने अपने चचेरे भाइयों को मौके पर बुला लिया और बिंटू पर लात-घूसों की बौछार कर दी। कुलदीप व गुलशन नामक लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त था। 21 जून को पुलिस ने एहतियातन निवारक कार्रवाई की थी और दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौते पर बात चल रही थी। लेकिन सहमति न बन पाने के कारण पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed