{"_id":"68fbcb956f4af4b35504f63d","slug":"kv-no-1-and-ncr-won-their-matches-the-two-semi-finals-of-the-league-will-be-held-tomorrow-ambala-news-c-36-1-sknl1017-151856-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: केवी नंबर 1 व एनसीआर ने जीते मुकाबले, कल होंगे लीग के दो सेमीफाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: केवी नंबर 1 व एनसीआर ने जीते मुकाबले, कल होंगे लीग के दो सेमीफाइनल
Sat, 25 Oct 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैंट के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में गोल करने का प्रयास करता हुआ खिलाड़ी: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के रॉबर्ट पैवेलियन मैदान में शुक्रवार को फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से यंग अंबाला फुटबॉल लीग के दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला एमएमआईएस अंबाला सिटी व केवी नंबर 1 टीम ए के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के बेहतरीन खेल की बदौलत मध्यांतर तक कोई गोल नहीं हुआ। एक बार फिर शुरू हुए मुकाबले के 39वें मिनट में केवी नंबर 1 की तरफ से विशाल ने एक गोल कर मुकाबला जीत लिया।
दूसरा मुकाबला एनसीआर फुटबॉल अकादमी अंबाला सिटी व यंग स्टार फुटबॉल क्लब अंबाला कैंट के मध्य खेला गया, इसमें एनसीआर टीम के खिलाड़ी लॉरेंस ने तीसरे, सातवें मिनट व एक अन्य खिलाड़ी ने 13 वें मिनट में गोल कर 3-0 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया व मैच के आखिरी में मुकाबला जीत लिया। हालांकि एनसीआर फुटबॉल अकादमी ने पहले ही लीग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस लीग के दो सेमीफाइनल अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 25 अक्तूबर को होंगे। पहला सेमीफाइनल डेढ़ से तीन बजे तक पीएमएस जटवाड़ व डीएवी रिवरसाइड स्कूल अंबाला कैंट के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल एनसीआर फुटबॉल अकादमी व जय पब्लिक स्कूल अधोई बराड़ा के बीच होगा।