{"_id":"6681b440b640717bd305acf4","slug":"kv-2-ambala-won-in-handball-and-football-under-17-ambala-news-c-36-1-amb1002-125410-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हैंडबॉल और फुटबॉल अंडर-17 में केवि-2 अंबाला जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हैंडबॉल और फुटबॉल अंडर-17 में केवि-2 अंबाला जीता
विज्ञापन
अंबाला छावनी के मैदान में फुटबॉल खिलाड़ी गोल करने का प्रयास करते हुए
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 अंबाला छावनी में केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम संभाग की 53वीं संभागीय खेल प्रतियोगिताओं का रविवार को समापन हुआ।
हैंडबॉल अंडर 17 के अंतर्गत प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला, द्वितीय स्थान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक अंबाला और तृतीय स्थान केंद्रीय विद्यालय रोहतक ने प्राप्त किया।
इन प्रतियोगिता में गुरुग्राम संभाग के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने-अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में आयोजक विद्यालय के प्राचार्य हरिंद्र सिंह लाम्बा ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क के गुणों का विकास करती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने खेलों के महत्व पर भी प्रकाश डाला और विद्यार्थियों नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विगत तीन दिनों तक चली प्रतियोगिताओं के दौरान कई खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें फुटबॉल, लॉन टेनिस, हैंडबॉल और खो-खो जैसे खेल शामिल थे। सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ मिलकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रशिक्षित स्नातक शारीरिक शिक्षक अजय कुमार द्वारा विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई।
यह रहे परिणाम
फुटबॉल अंडर 14 में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय हरसिंहपुरा, द्वितीय स्थान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अंबाला तथा तृतीय स्थान चंडी मंदिर क्रमांक 1 ने प्राप्त किया। फुटबॉल अंडर 17 में प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अंबाला तथा द्वितीय स्थान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, अंबाला तथा तृतीय स्थान केंद्रीय विद्यालय सिरसा क्रमांक 1 ने प्राप्त किया। हैंडबाल अंडर 14 के अंतर्गत प्रथम स्थान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अंबाला तथा द्वितीय स्थान केंद्रीय विद्यालय हिसार तथा तृतीय स्थान केंद्रीय विद्यालय रोहतक ने प्राप्त किया।