फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kusum became an athlete leaving behind South Haryana

Ambala News: दक्षिण हरियाणा को पीछे छोड़ एथलीट बनी कुसुम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Kusum became an athlete leaving behind South Haryana
कोच तेजबीर के साथ नेशनल ​खिलाड़ी कुसुम कुमारी। स्वयं
अंबाला। अभी तक खेलों में दक्षिण हरियाणा के खिलाड़ी ही बाजी मारते थे लेकिन अब अंबाला के खिलाड़ी भी मेहनत और कड़ी लगन के दम पर नाम कमा रहे हैं। अंबाला का नाम हरियाणा ही नहीं देश और विदेश में रोशन कर रहे हैं। एक बार जिला स्तर पर आयोजित स्कूल गेम में दौड़ प्रतियोगिता में शिक्षक खिलाने के लिए 11वीं की छात्रा कुसुम को ले गए।
विज्ञापन

यहां पर कुसुम ने दौड़ में कई लड़कियों को पीछे छोड़ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद कुसुम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और स्टेट में पदक लेकर नेशनल में अपनी जगह बनाते हुए भागीदारी की। कुसुम के अनुसार वह चार भाई बहन हैं और उसके पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं। कई बार डाइट न मिलने के कारण घर के उसे घर के खाने से ही काम चलाना पड़ता है।
विज्ञापन


इस तरह से शुरू हुई कुसुम की दौड़
नेशनल खिलाड़ी कुसुम कुमारी ने बताया कि वह अंबाला शहर के मानव चौक की निवासी है। शहर के एसए जैन कॉलेज में बीएससी स्पोटर्स है। जब वह 11वीं कक्षा में थी, उस दौरान अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जिला स्तर पर स्कूल गेम हुई थी। स्कूल की ओर से अन्य लड़कियों के साथ उसे भी दौड़ में भाग लेने के लिए शिक्षक ले गए। इस दौड़ में कुसुम ने अच्छा प्रदर्शन किया और वह वह दूसरे स्थान पर रही। यह देख कुसुम की दौड़ के प्रति दिलचस्पी बढ़ गई। इसके बाद कुसुम ने शहर के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कोच तेजबीर के पास प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया और तीन साल से वह दौड़ की प्रेक्टिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं कुसुम की उपलब्धि

जिला स्तर पर लगातार तीन बार स्वर्ण पदक इसी तरह से 2022 में करनाल में आयोजित स्कूल स्टेट गेम में 100 मीटर रेस में स्वर्ण पदक, 2023 में भोपाल में आयोजित नेशनल गेम में भागीदारी रही, 2023 में करनाल में आयोजित सीनियर स्टेट में ब्रांज मेडल, 2023 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में इंटर कालेज 100 मीटर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, 4- 100 मीटर रिले रेस में सिल्वर पदक, इसी तरह से 2024 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में नवंबर में आयोजित 100 मीटर दौड़ में सिल्वर पदक, कुरुक्षेत्र में 4-100 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता।

कोच तेजबीर के साथ नेशनल खिलाड़ी कुसुम कुमारी। स्वयं

कोच तेजबीर के साथ नेशनल खिलाड़ी कुसुम कुमारी। स्वयं

कोच तेजबीर के साथ नेशनल खिलाड़ी कुसुम कुमारी। स्वयं

कोच तेजबीर के साथ नेशनल खिलाड़ी कुसुम कुमारी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed