फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kulwinder Kaur entered the fray with a clean image and the slogan of selfless service.

Ambala News: साफ-सुथरी छवि और सेवाभाव के नारे के साथ मैदान में उतरीं कुलविंद्र कौर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Kulwinder Kaur entered the fray with a clean image and the slogan of selfless service.
कुलविंद्र कौर, मेयर प्रत्याशी, कांग्रेस।
अंबाला। नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने कुलविंद्र कौर (59) को अपना मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। साफ-सुथरी छवि और सेवाभाव के नारे के साथ मैदान में उतरीं कुलविंद्र कौर मूल रूप से अंबाला कैंट के रामपुर सरसेहड़ी गांव की रहने वाली हैं। राजनीतिक गलियारों में इस चयन को कांग्रेस द्वारा नया चेहरा उतारने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


सेना से नाता और सामाजिक पृष्ठभूमि
कुलविंद्र कौर एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता और ससुर दोनों ही भारतीय सेना और एयरफोर्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पति, कृपाल सिंह, शहर के जाने-माने प्रॉपर्टी व्यवसायी और समाजसेवी हैं। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जो विवाहित हैं। कुलविंद्र कौर खुद धार्मिक प्रवृत्ति की हैं और अपने परिवार के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन


राजनीति में कदम : विचारधारा पुरानी, भूमिका नई
हालांकि कुलविंद्र कौर की कोई सक्रिय राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है लेकिन उनका परिवार पिछले 20-25 वर्षों से कांग्रेस की नीतियों में विश्वास रखता है। उनके पति कृपाल सिंह कांग्रेस नेता निर्मल सिंह के करीबी माने जाते हैं और समय-समय पर पार्टी की रैलियों व बैठकों का हिस्सा रहे हैं। कृपाल सिंह स्वयं भी 8 वर्षों तक प्रॉपर्टी एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं और साहा में बन रहे सेवा ट्रस्ट यूके के ट्रस्टी के रूप में समाज सेवा से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंडा, गंदगी का होगा सफाया
अपनी प्राथमिकताओं पर बात करते हुए कुलविंद्र कौर और उनके पति कृपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका मुकाबला शहर की दो तरह की गंदगी से है। इसमें पहले नंबर पर प्रशासनिक गंदगी है। नगर निगम कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और बेईमानी को जड़ से खत्म करना प्राथमिकता में शामिल है। दूसरी सिटी की सफाई व्यवस्था। सिटी की सबसे बड़ी समस्या गंदगी और कूड़े के प्रबंधन में सुधार करना होगा। वहीं सरकार से आने वाले फंड का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना और लीकेज को बंद करना भी मुद्दा रहेगा ताकि जनता के टैक्स का पैसा विकास में लगे। उनका कहना है कि जब लोग टैक्स भरते हैं, तो उन्हें समस्याओं का सामना क्यों करना पड़े। उनकी कोशिश बदइंतजामी को खत्म कर लोगों की परेशानी दूर करने की होगी ताकि लोगों को बार-बार निगम के चक्कर न काटने पड़ें।


मेयर पद की प्रत्याशी कुलविंद्र कौर बेशक लोगों के लिए एक नया चेहरा हैं, लेकिन उनकी विचारधारा कांग्रेस से जुड़ी हुई है। उनके पति कृपाल सिंह भी कांग्रेस की रैलियों व बैठकों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हमारा मुख्य मकसद नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना है, वहीं सिटी की जलभराव की समस्या को दूर करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा ताकि लोगों को भटकना न पड़े
- पवन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सिटी, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed