फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kudo players learn self-defense techniques

Ambala News: कूडो खिलाड़ियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Fri, 21 Aug 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 21 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Kudo players learn self-defense techniques
अंबाला कैंट के इंदिरा पार्क मैदान में कूडो के ​खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए: स्वयं - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। इंदिरा पार्क में कूडो खिलाड़ियों के लिए बेल्ट परीक्षा और एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को येलो और ऑरेंज बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल की कोऑर्डिनेटर किरण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान की।
येलो बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में प्रिंस, जतिन, यश्वी, प्रियांशल, जैस्मीन, सुखमनी, सोनिया कश्यप, एंजेल, दृष्टि, खुशदीप, काजल, अर्शदीप, वृतिका, स्नेहा रानू, हर्षिता, चनप्रीत, हिमांशी, तारा देवी और लवप्रीत शामिल रहे। वहीं, गुंजन और पारुल ने ऑरेंज बेल्ट हासिल की।
विज्ञापन


कूडो के साथ आत्मरक्षा की तकनीकें भी सीखीं
एक दिवसीय कूडो प्रशिक्षण एवं आत्मरक्षा शिविर में खिलाड़ियों को कूडो मार्शल आर्ट की बारीकियों के साथ विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक एवं हरियाणा कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रेनशई हेमंत शर्मा और उनकी सहयोगी टीम की अंकिता व तेजस शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को कूडो की आधुनिक तकनीकों, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रभावी तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि किरण सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं, लड़कियों और बच्चों के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए सक्षम बनते हैं।

अंबाला कैंट के इंदिरा पार्क मैदान में कूडो के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए: स्वयं

अंबाला कैंट के इंदिरा पार्क मैदान में कूडो के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए: स्वयं- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed