फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Knowledge and meditation are the basis of salvation: Gyan Nath

ज्ञान और ध्यान ही मोक्ष का आधार : ज्ञान नाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Knowledge and meditation are the basis of salvation: Gyan Nath
अंबाला के सलेमपुर गांव में आयोजित संत सम्मेलन में मौजूद संगत। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सलेमपुर गांव में संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन संत धीरजदास महाराज की अगुवाई में हुआ। इस मौके पर निराकारी जागृति मिशन के चेयरमैन एवं महामंडलेश्वर एडवोकेट सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ महाराज उपस्थित रहे। उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञान और ध्यान ही अध्यात्म का सार और मोक्ष का आधार है।

उन्होंने आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान केवल आंखें बंद करना नहीं, बल्कि शरीर और मन से परे जाकर नाद, नूर और निराकार के प्रति जागना है। सम्मेलन में संत निर्मल दास (कपालमोचन) और संत मंदीप दास (सिरसगढ़) ने सत्संग, सेवा और सिमरण को मनुष्य जीवन के सुधार के लिए अनिवार्य बताया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश से संत सुंदरानंद, संत जैनदास हितकारी, संत रामसिंह व अन्य महापुरुषों ने भी प्रवचनों से संगत को निहाल किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरवण सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने संतों को शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

अंबाला के सलेमपुर गांव में आयोजित संत सम्मेलन में मौजूद संगत। प्रवक्ता

अंबाला के सलेमपुर गांव में आयोजित संत सम्मेलन में मौजूद संगत। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed