फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kishor caught while running away from Bilaspur

Ambala News: बिलासपुर से भागकर जाता किशोर पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Kishor caught while running away from Bilaspur
अंबाला। बिलासपुर से भागकर हरिद्वार जा रहे किशोर को छावनी बस स्टैंड पर रोडवेज सब इंस्पेक्टर राजेश और डयूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान हरविंदर की सूझबूझ से किशोर को बस अड्डे पर पूछताछ केंद्र में बिठाए रखा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने किशोर से पूछताछ की तो किशोर ने बताया कि वह घर से भाग कर आया है। यह सुनकर हरविंदर सिंह ने बिलासपुर पुलिस और उसके पिता से संपर्क कर अंबाला छावनी बस स्टैंड पर बुलया। किशोर के पिता ने बताया कि किशोर सुबह घर से खेड़े को नहलाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अंबाला छावनी बस अड्डे पर एक किशोर हरिद्वार जाने वाली बस की इंतजार कर रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान हरविंद्र सिंह की नजर इस किशोर पर पड़ी। उन्होंने किशोर को अकेला देखकर पूछताछ की तो किशोर ठीक से जवाब नहीं दे रहा था। इसके बाद उन्होंने देखा कि किशोर के पास एक छोटा बैग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैग में दो मोबाइल और रुपए भरे हुए हैं। यह देख हरविंद्र सिंह किशोर को लेकर बस अड्डा कार्यालय में रोडवेज के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार के पास लेकर पहुंचा और किशोर के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने किशोर से पूछताछ की तो किशोर ने बताया कि वह यमुनानगर के बिलासपुर का निवासी है उसके पिता किसान है, और वह छठी कक्षा में पढ़ाई करता है। शनिवार की सुबह वह अपने घर से निकल गया और हरिद्वार जा रहा था। किशोर घर से दो मोबाइल और 4200 रुपये भी उठाकर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed