फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kisan Andolan: 124 trains cancelled, routes of 134 changed, 25 lakhs refunded

Kisan Andolan : 124 गाड़ियां रद्द, 134 के मार्ग बदले, 25 लाख रिफंड, साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े किसान

Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 12:09 AM IST
सार

किसान जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े हैं। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने साफ किया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक नवदीप सिंह, अनीश खटकड़ और गुरकीरत सिंह को रिहा नहीं किया जाता।

विज्ञापन
Kisan Andolan: 124 trains cancelled, routes of 134 changed, 25 lakhs refunded
शंभू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर बैठी महिलाएं व बुजुर्ग। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े संगठनों ने शंभू में सातवें दिन मंगलवार को भी रेलवे ट्रैक जाम रखा। इस कारण फिरोजपुर मंडल की 45 ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि 60 के रूट बदले गए। अंबाला मंडल की बात करें तो यहां 68 ट्रेनें रद्द रहीं और 74 के मार्ग बदले गए। वहीं, बीकानेर मंडल की हरियाणा से गुजरने वालीं 11 गाड़ियों को रद्द किया गया। इस तरह कुल 124 गाड़ियां मंगलवार को रद्द रहीं, जबकि 134 को मार्ग बदलकर रवाना किया गया।

विज्ञापन


किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने साफ किया कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक नवदीप सिंह, अनीश खटकड़ और गुरकीरत सिंह को रिहा नहीं किया जाता। किसानों को जबरन फंसाया गया है। किसान नहीं चाहते थे कि रेल ट्रैक जाम किया जाए, लेकिन उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि किसान 13 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर बॉर्डरों पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान ही नहीं दे रही है।
विज्ञापन


25 लाख करने पड़े रिफंड
किसान आंदोलन के कारण फिरोजपुर मंडल से मंगलवार को चलने वालीं 45 ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि 60 के रूट बदले गए। रेल डिवीजन फिरोजपुर ने 4,765 यात्रियों को उनकी टिकटों का 25,09,310 रुपये का रिफंड किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में रहीं 152 ट्रेनें प्रभावित
किसान आंदोलन के सातवें दिन अंबाला मंडल से होकर गुजरने वालीं 152 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान 68 ट्रेनों को रद्द किया, जबकि 74 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया। पांच ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द तो पांच का पुन: संचालन किया। मंगलवार को पिछले दिनों के मुकाबले यात्रियों की संख्या काफी कम रही।


हिसार: 11 ट्रेनें करनी पड़ीं रद्द
किसान आंदोलन के कारण मंगलवार को बीकानेर मंडल की हिसार से गुजरने वालीं 11 ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं, बुधवार को भी 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी। बुधवार को गाड़ी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनल हरिद्वार से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया अंबाला-पानीपत-रोहतक-दोभ बहली-महम हांसी-हिसार होकर संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed