फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kidnapping of a youth from Babyal, case filed against seven

Ambala News: बब्याल से युवक का अपहरण, सात पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of a youth from Babyal, case filed against seven
छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल करण। संवाद
अंबाला। रंजिश के चलते बब्याल के मुख्य बाजार से एक युवक का अपहरण हो गया। इस अपहरण को दो बाइकों पर सवार होकर आए लगभग आधा दर्जन युवाओं ने अंजाम दिया। अपहरण के बाद आरोपी युवक को मध्य रात्रि तक इधर-उधर घुमाते रहे और बीच रास्ते रोककर डंडों से जमकर मारपीट की।
विज्ञापन

बुरी तरह से घायल करने के बाद आरोपी बाइक सवार हमलावर युवक को खेलन गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल के दोस्त राजेश की शिकायत पर अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बब्याल निवासी राजेश ने बताया कि उसके दोस्त कर्ण का कुछ दिन पहले युवकों से विवाद हो गया था। इसका थाने में निपटारा भी हो गया था लेकिन इसके बाद भी वो युवक उसके दोस्त करण से रंजिश रखते रहे। शुक्रवार की रात को लगभग आठ बजे जब उसका दोस्त कर्ण बब्याल के मुख्य बाजार से गुजर रहा था तो इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी कर्ण को बोह के बाबा बालक नाथ मंदिर और अन्य स्थान पर ले गए। जहां उन्होंने उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। फिर कर्ण को खेलन गांव के पास खेतों में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार तड़के लगभग चार बजे करण जैसे-तैसे सड़क पर आया और वहां से गुजर रहे व्यक्ति की मदद से घर पर फोन किया। कुछ देर में परिजन व डायल 112 मौके पर पहुंच गई और फिर कर्ण को घायल अवस्था में अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका उपचार चल रहा है जबकि घायल कर्ण के भी पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं।

वर्जन
बब्याल निवासी राजेश की शिकायत पर करण के अपहरण करने व मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें छह से सात लोगों को आरोपी बनाया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
जयगोपाल, एएसआई महेशनगर थाना।

छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल करण। संवाद

छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन घायल करण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed