{"_id":"61ef0e68d48f0a0af177630c","slug":"khushi-sharma-in-quiz-competition-and-first-in-selfie-ambala-news-knl970142167","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में खुशी शर्मा और सेल्फी में पायल रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में खुशी शर्मा और सेल्फी में पायल रही प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के राजकीय महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ की ओर से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी और सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में अलग-अलग कक्षाओं के कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खुशी शर्मा ने प्रथम आकाश कुमार ने द्वितीय और वंश गर्ग ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सेल्फी प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम, वंदना ने द्वितीय और पारुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. देवेंद्र ढींगरा ने कहा कि भारत में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश भर की लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा उन्हें ये बताना है कि समाज के निर्माण में महिलाओं का समान योगदान है। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका प्रो. रेनू कुमारी ने कहा कि समय बदल गया है, महिलाएं पुरुषों के बराबर कार्य कर रही हैं। इसलिए हम सबको बेटियों के प्रति अपनी मानसिकता को बदलना चाहिए। बेटियों को पढ़ा कर विकसित समाज की स्थापना की जा सकती हैं। इस मौके पर प्रो. संजीव कुमार, प्रो. शुभम, प्रो. चंचल, प्रो. सपना सैनी, प्रो. राजरानी, प्रो. मनीषा, प्रो. सपना गुप्ता, प्रो. इंदु धीमान, प्रो. राजेंद्र व प्रो. निशा उपस्थित रहे।