{"_id":"6265a3d4a301db15f232ff87","slug":"khatu-became-amazing-with-your-name-but-the-devotees-jumped-ambala-news-knl106001583","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू तेरे नाम से कमाल हो गया...पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू तेरे नाम से कमाल हो गया...पर झूमे भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। खाटू वाले श्याम जी करियो कृपा जरा..., चढ़ गई खुमारी तेरे नाम की..., खाटू तेरे नाम से कमाल हो गया... व मुझको लगता बाबा मेरे साथ चलता है... आदि श्याम भजनों से भजन गायक कन्हैया मित्तल ने समा बांध दिया। यह मौका था रविवार को छावनी के सुभाष पार्क के ठीक सामने श्री श्याम मित्र मंडल सोसायटी की ओर से आयोजित संकीर्तन महोत्सव का। कार्यक्रम में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बतौर मुख्यातिथि रहे। इसके अलावा महामंडलेश्वर विकास दास महाराज शामिल रहे।
कन्हैया मित्तल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सभी जिलों से खाटू श्याम जी तक सीधे बस सेवा शुरू करें। अभी आठ जिलों में बस सेवा शुरू होने की तैयारी है। श्याम भक्तों ने श्री खाटू श्याम दरबार में हाजिरी लगाकर माथा टेका। श्री खाटू का श्याम दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। पंडाल में मनमोहक रंग बिरंगी लाइटों का नजारा देखते ही बन रहा था। मनमोहक शृंगार से अलंकृत दरबार में लगातार पुष्प और इत्र की वर्षा होती रही।
प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल (चंडीगढ़) और पिंजौर के मुकेेश मुदगिल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते हुए श्री सालासर महाराज और श्याम जी के भजन ठेठ हरियाणवी और राजस्थानी बोली में सुनाए। देररात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर खाटू श्याम प्रेमी परिवार अंबाला वाले ने व्यवस्था व लंगर की सेवा संभाली। इसके अलावा प्रेरित मनचंदा, दीपक गुप्ता, अंकुर बंसल, विपुल हांडा, मनु पराशर, आयुष वर्मा, पुनीत बजाज, हार्दिक मेहता, अंकित गुप्ता, बलराम अरोड़ा, रमनदीप जग्गी, हिमांशु जोहर आदि मौजूद रहे।