फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Key Features of Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस की मुख्य विशेषताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Key Features of Vande Bharat Express
अंबाला। वंदे भारत एक्सप्रेस 2.0 स्वदेशी ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली कवच से युक्त है। यह रेलगाड़ी केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति तक पहुंचने में सक्षम है। 430 टन के पिछले संस्करण की तुलना में यह केवल 392 टन की है। इसमें ऑन डिमांड वाईफाई, प्रत्येक डिब्बे में 32 इंच की स्क्रीन, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए ब्रेल अक्षरों में सीट संख्या के साथ सीट हैंडल सहित अन्य सुविधाएं हैं। रेलगाड़ी की सभी श्रेणियों में रिक्लाइनिंग सीटें हैं जबकि एग्जीक्यूटिव डिब्बों में 180 डिग्री तक घूम सकने वाली सीटों की सुविधा है।
विज्ञापन

ट्रेन में कोच के बाहर चार प्लेटफॉर्म साइड कैमरे हैं जिनमें रियर व्यू कैमरे शामिल हैं। इसे भारतीय रेलवे के ग्रीन फुटप्रिंट को बढ़ाने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसमें पावर कारों की आवश्यकता समाप्त कर दी गई। एक उन्नत रि-जनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम लगाकर लगभग 30 प्रतिशत बिजली की बचत की गई है। साथ ही एयर कंडीशनर 15 प्रतिशत अधिक ऊर्जा कुशल हैं।
विज्ञापन

ट्रेन के इस उन्नत संस्करण में वायु शोधन के लिए रूफ-माउंटेड पैकेज यूनिट (आरएमपीयू) में एक फोटो कैटेलिटिक पराबैंगनी वायु शोधन प्रणाली लगाई गई है। इस प्रणाली को ताजी हवा और वापसी हवा के माध्यम से आने वाले कीटाणुओं, बैक्टीरिया, वायरस आदि से मुक्त रखने के लिए आरएमपीयू के दोनों सिरों पर फोटो कैटेलिटिक अल्ट्रावायलट एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम स्थापित किया गया है। ट्रैक्शन मोटर की धूल रहित स्वच्छ वायु यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेड्यूल
22447/22448 वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी की नियमित सेवा 19 अक्तूबर से शुरू होगी। यह शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। 22447 वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी नई दिल्ली से सुबह 05.50 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 11.05 बजे अंब-अंदोरा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 22448 रेलगाड़ी अंब अंदौरा से दोपहर 01.00 बजे प्रस्थान करके उसी दिन सायं 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
दिल्ली से किराया (22447)
एग्जीक्यूटिव श्रेणी-2045/- रुपये (खान-पान सहित), 1890/- रुपये (बिना खान-पान के)
कुर्सी यान श्रेणी-1075/- रुपये (खान-पान सहित), 955/- रुपये (बिना खान-पान के)
अंब अंदोरा से किराया (22448)
एग्जीक्यूटिव श्रेणी-2240/- रुपये (खान-पान सहित), 1890/- रुपये (बिना खान-पान के)
कुर्सी यान श्रेणी-1240/- रुपये (खान-पान सहित), 955/- रुपये (बिना खान-पान के)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed