Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Keshav Vasudev from Palwal and Moksha from Faridabad became champions.

Ambala News: पलवल के केशव वासुदेव और फरीदाबाद की मोक्षा बने चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Keshav Vasudev from Palwal and Moksha from Faridabad became champions.
अंबाला छावनी के बैडमिंटन हॉल में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता की ​विजेता ​खिलाडि़यों को सम्मान - फोटो : samvad
- हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का तीसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। टेबल टेनिस एसोसिएशन अंबाला के तत्वावधान में अंबाला छावनी के बैडमिंटन हॉल में चल रही तीसरी हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-13 बालक और बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में पलवल के केशव वासुदेव और बालिका वर्ग में फरीदाबाद की मोक्षा ने खिताब अपने नाम कर जिले का मान बढ़ाया।
बालक वर्ग का खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें पलवल के केशव वासुदेव ने फरीदाबाद के थर्म मालवीय को 3-1 (8-11, 11-9, 11-9, 11-9) से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में थर्म मालवीय ने फरीदाबाद के ग्रंथ डुकलान को (11-2, 11-6, 11-6) और केशव वासुदेव ने गुरुग्राम के अर्नव माहौल को (11-9, 11-6, 13-11) से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन

बालिका वर्ग के फाइनल में फरीदाबाद की मोक्षा ने शानदार खेल दिखाते हुए गुरुग्राम की माही कुमारी को सीधे तीन गेमों में 11-7, 11-2, 11-7 से हराकर विजेता का खिताब जीता। सेमीफाइनल मुकाबलों में माही कुमारी ने नूंह की आद्या विर्मानी को (11-8, 12-10, 11-3) और मोक्षा ने पंचकूला की आद्या चौहान को (11-6, 11-9, 11-6) से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राजेंद्र विज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. रजत माथुर, एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पीपी सिंह, कोषाध्यक्ष विकास सैनी, ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी अनुराधा श्रीवास्तव और चीफ रेफरी नलिन सोहानी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।


समारोह का मुख्य आकर्षण हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज की ओर से घोषणा रही। मुख्य अतिथि राजेंद्र विज ने जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन अंबाला को खेल को बढ़ावा देने के लिए 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed