{"_id":"c3822ede1f3d50be6f785736d8fc9eee","slug":"kent-police-would-not-get-with-mobile-penetration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट थाने में मोबाइल के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट थाने में मोबाइल के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट थाने में यदि आपको जाना है तो अपना मोबाइल बाहर छोड़कर जाना होगा। थानेदार साहब का हुक्म है कि किसी भी काम से आने वाला कोई भी व्यक्ति कैंट थाने में मोबाइल भीतर नहीं ले जा सकेगा। इसके लिए कर्मचारियों को जहां स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं, वहीं थाने के गेट के पास आदेश भी चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अभी तक थानों में किसी भी काम से आने वाली जनता अपने मोबाइल के साथ ही थानों में प्रवेश करती है। इसके लिए कभी ऐसे आदेश जारी नहीं किए गए कि जनता अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकती। लेकिन अंबाला कैंट थाने में अब ऐसा नहीं होगा। जनता को अपने मोबाइल थाने के भीतर ले जाने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
इसके लिए कैंट थाना एसएचओ ने निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति थाने में आता है, उसका मोबाइल बाहर ही रखवाया जाए। अब जो भी व्यक्ति थाने में अपने किसी काम से आता है, तो बाहर तैनात कर्मचारी उनके मोबाइल अपने पास रख रहा है। इसी को लेकर कई बार कर्मचारियों की बहस लोगों से हो चुकी है।
विज्ञापन
सवालों के घेरे में निर्देश
कैंट थाना एसएचओ द्वारा जारी निर्देशों पर कई सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि किसी का मोबाइल थाने से बाहर ही ले लिया जाए। यदि ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं तो वह क्या कारण हैं कि पुलिस को यह कदम उठाना पड़ रहा है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कुछ समय पूर्व मंत्री विज के छापे के बाद कैंट थाने में यह निर्देश कई सवाल उठा रहे हैं। इस बारे में अधिकारी भी कुछ कहने से कतरा रहे हैं।
वर्जन
सुरक्षा के लिहाज से ही यह निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसा नहीं है कि जनता को पुलिस परेशान करना चाहती है, जबकि पुलिस जनता की हर तरह से सहायता के लिए तैयार है।
- जसपाल सिंह, एसएचओ कैंट
कैंट थाने में यदि यह निर्देश जारी किए गए हैं तो किसी कारण से जारी किए गए होंगे। यह थाना स्तर पर ही जारी किए गए हैं।
- जगदीप सिंह दून, एसीपी
----
थाने में मोबाइल न ले जाने के निर्देश एसएचओ द्वारा जारी किए गए हो सकते हैं। सभी थानों के लिए यह निर्देश जारी नहीं हुए हैं।
- सुरेंद्र पाल सिंह, डीसीपी अरबन