फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Karnal, Ambala Ring Road work expected to start in October

Ambala News: अक्तूबर में करनाल, अंबाला रिंग रोड का कार्य शुरू होने की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Karnal, Ambala Ring Road work expected to start in October
अंबाला सिटी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अक्टूबर माह में जीटी बेल्ट की सड़कों से जुड़ी तीन बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू करेगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सबसे पहले करनाल रिंग रोड पर काम शुरू होगा। सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में इस रिंग रोड का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो रिंग रोड की फाइल स्वीकृति के फाइनल स्तर पर है। स्वीकृति मिलते ही अधिकारियों को उम्मीद है कि एक या दो अक्टूबर को करनाल रिंग रोड का काम शुरू करा दिया जाएगा। यही कारण है कि इन परियोजनाओं के लिए लगातार हर स्तर पर एनएचएआई के अधिकारी जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। विदित हो कि एनएच-44 पर यातायात का बोझ कम करने के लिए करनाल रिंग रोड का निर्माण होना है। यह रिंग रोड 23 गांवों से होकर गुजरेगा। इसी प्रकार मधुबन में फ्लाईओवर पर काम एनएच पहले ही शुरू करा चुका है।
विज्ञापन


-----------

अंबाला रिंग रोड के 22 किलोमीटर हिस्से पर होना है निर्माण कार्य
अंबाला रिंग राेड के लिए हरियाणा सरकार के हिस्से का फंड आना बाकी है। इसको लेकर पिछले लंबे समय से कोशिश की जा रही है। एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो इस मामले में लगातार जानकारी की जा रही है। अंबाला रिंग रोड के फंड के लिए फाइल अभी सचिवालय स्तर पर है। ऐसे में इस परियोजना को लेकर अभी एक महीने का समय है। अक्टूबर तक इस परियोजना के लिए भी फंड मिल सकता है। ऐसे में ठेकेदार को कार्य दिया जा चुका है। फंड आते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। अंबाला रिंग रोड के 22 किलोमीटर के हिस्से पर निर्माण कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

पानीपत-राजपुरा एनएच का चौड़ीकरण भी अक्टूबर में

पानीपत से राजपुरा तक राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण होना है। कई स्थानाें पर अवैध कटों को बंद करना है वहीं फ्लाईओवर को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए लगभग 500 करोड़ रुपये का फंड जारी हो चुका है। इस कार्य के लिए ठेकेदार को निविदा दे दी गई है। अभी कागजी कार्यवाही चल रही है। अक्टूबर में इस परियोजना के कार्य को भी शुरू कराया जाना है।




वर्जन-----------

अक्टूबर माह में तीन बड़ी परियोजनाओं पर हम काम शुरू करेंगे, जिसमें दो अक्टूबर तक करनाल रिंग रोड का काम शुरू कराना है। वहीं अंबाला रिंग रोड के लिए भी फंड आने का इंतजार है। उम्मीद है जल्द फंड मिल जाए। इसी प्रकार पानीपत राजपुरा के चौड़ीकरण का काम भी अक्टूबर में शुरू किया जाएगा।----------असीम बंसल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed