{"_id":"638cfe6ed9f9e10a3516d34b","slug":"karm-singh-got-a-one-sided-victory-in-the-election-for-the-post-of-director-ambala-news-knl129648983","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डायरेक्टर पद के चुनाव में कर्म सिंह को मिली एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डायरेक्टर पद के चुनाव में कर्म सिंह को मिली एकतरफा जीत
विज्ञापन
मुलाना। को-ऑपरेटिव बैंक के वार्ड नंबर 4 से डायरेक्टर पद के चुनाव में कर्म सिंह गुर्जर (बिट्टू) ने एक तरफा जीत हासिल की है। इस चुनाव में कर्मसिंह ने 9 में 8 वोट हासिल किए हैं। बता दें कि इस चुनाव में कर्म सिंह गुर्जर वासी पपलौथा के मुकाबले में सरदेहड़ी निवासी राम सिंह सैनी प्रत्याशी थे।
रविवार को सुबह साहा पैक्स में आयोजित हुए चुनाव में प्रत्याशी राम सिंह ने सुबह सवा 8 बजे अपनी वोट पोल की। उसके बाद सवा 10 बजे कर्म सिंह गुर्जर अपने साथ 7 अन्य वोट लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। करीब साढ़े 10 बजे तक सभी 9 वोट पोल हो चुके थे। शाम को 4 बजे गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई तो इस चुनाव में कर्म सिंह गुर्जर को 8 मत प्राप्त हुए वहीं रामसिंह सैनी को केवल एक वोट ही मिल सका। कर्मसिंह गुर्जर ने सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया और ढोल नगाड़ों के साथ कर्मसिंह गुर्जर को उनके पैतृक गांव पपलौथा लाया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सारवान, पूर्व सरपंच पिलखनी कुलवंत सिंह, सुभाष राणा संभालखा, गुरदीप सिंह साहा, दिलीप सिंह साहा, संजीव शर्मा मलिकपुर, विक्रम राणा जफरपुर, पूर्व सरपंच नरेश चौहान, प्रदीप रतनहेड़ी, सतीश शर्मा संभालखा, दयाचंद, साहा मंडी के प्रधान जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह नगला, हरबंश सिंह नहौनी, राजपाल नेहरा सहित अन्य भी मौजूद रहे। संवाद