{"_id":"6a4c0318ac06bca32c0933d0","slug":"kargil-hero-and-martyr-sanjeev-kumar-still-lives-on-in-peoples-hearts-mahendra-singh-ambala-news-c-45-1-kur1009-157389-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं कारगिल वीर शहीद संजीव कुमार : महेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं कारगिल वीर शहीद संजीव कुमार : महेंद्र सिंह
Tue, 07 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बाबैन। शहीद संजीव कुमार को श्रद्वांजलि अर्पित करते पूर्व सैनिक, परिवारजन व अन्य लोग। स्वयं
बाबैन। कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए मात्र 19 वर्ष की आयु में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गांव कौलापुर के वीर सपूत शहीद संजीव कुमार अब भी क्षेत्रवासियों के दिलों में अमर हैं। उनकी बहादुरी, देशभक्ति और बलिदान की गाथाएं लोगों की जुबान पर हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। यह विचार मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने रविवार को गांव कौलापुर स्थित शहीद संजीव कुमार के शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह में रखे।
ओएसडी सहित कई नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों की वेटरन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सैनी, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने दो मिनट का मौन रख शहीद की अमर आत्मा को नमन करते हुए उनके बलिदान को सदैव याद रखने का संकल्प लिया। महेंद्र सिंह ने कहा कि शहीद संजीव कुमार ने अपने अद्वितीय साहस और राष्ट्रभक्ति से यह सिद्ध कर दिया कि देश की रक्षा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। वर्ष 1980 में कौलापुर में माता पार्वती देवी और पिता रणजीत सिंह के घर जन्मे संजीव कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की। बचपन से ही उन्हें भारतीय सेना के वीर सैनिकों की गाथाएं सुनने का शौक था। इन्हीं प्रेरणाओं ने उनके मन में देश सेवा का जज्बा पैदा किया और 24 फरवरी 1998 को वे भारतीय सेना की सिख रेजीमेंट में भर्ती हो गए।
कठोर सैन्य प्रशिक्षण के बाद उनकी तैनाती कारगिल युद्ध के दौरान द्रास सेक्टर में हुई। युद्ध के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चार घुसपैठियों को मार गिराया और दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम कर दिया था। इस दौरान वे भी शहीद हो गए थे। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन
एक्स सर्विसमैन लीग ने मनाया अमर सैनिक संजीव का शहीदत दिवस
अमर शहीद सिपाही संजीव सिंह का 27वां शहादत दिवस पैतृक गांव कौलापुर में मनाया गया। इस दौरान जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड, हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग और सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य गांव में पहुंचे। उन्होंने बड़े श्रद्धाभाव और सैनिक व्यवस्था अनुसार अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला सैनिक वेलफेयर बोर्ड से वेलफेयर ऑफिसर रुलदा राम शर्मा, हरियाणा एक्स सर्विसमैन लीग से जिला लीग ऑफिसर सूबेदार मेजर मलकीत सिंह, सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कैप्टन अशोक कुमार, इंस्पेक्टर भूल सिंह, हवलदार होशियार सिंह, सूबेदार रण सिंह, कैप्टन गुरमेल सिंह, सूबेदार सुखविंदर सिंह और हवलदार धर्मपाल सिंह सहित अन्य सैनिक प्रेमी मौजूद रहे।