फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Kanjak Pujan' to take place today on Maha Ashtami; shopping activity picks up in the markets.

Ambala News: आज महाष्टमी पर होगा कंजक पूजन, बाजार में खरीदारी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
'Kanjak Pujan' to take place today on Maha Ashtami; shopping activity picks up in the markets.
अंबाला छावनी के बाजार में दुर्गा अष्टमी पर पूजन और कंजकों के लिए सामान की खरीदारी करते लोग। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शारदीय नवरात्र का पर्व अब अपने अंतिम चरणों में पहुंच गया है। पंचांग के अनुसार, सोमवार को महाष्टमी (दुर्गा अष्टमी) का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके बाद 20 अक्तूबर को नवमी और विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। दुर्गा अष्टमी के इस पवित्र अवसर पर महिलाएं अपने घरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना करेंगी और कन्याओं (कंजकों) को भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लेंगी।
कंजक पूजन के लिए छावनी के बाजारों में रविवार को दिनभर चहल-पहल और रौनक देखने को मिली। शहरवासियों ने कंजकों को उपहार स्वरूप देने के लिए जमकर खरीदारी की। इस बार बाजारों में बच्चों को लुभाने वाले और उपयोगी सामानों की बहार है। उपहारों में प्लास्टिक और स्टील के सामानों की विशेष मांग बनी हुई है।
विज्ञापन

कंजकों को देने के लिए प्लास्टिक का ज्योमेट्री बॉक्स 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की किफायती रेंज में उपलब्ध है। वहीं, लंबे समय तक चलने वाले स्टील के बॉक्स 15 रुपये से 50 रुपये तक की कीमत में बिक रहे हैं। इसके अलावा, बच्चों के स्कूल के उपयोग के लिए प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स 10 से 40 रुपये तक की रेंज में आसानी से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
स्टेशनरी सेट की भी खरीदारी कर रहे ग्राहक
दुकानदार सोनी ने बताया कि दुर्गा अष्टमी के अवसर पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग कन्या पूजन के लिए उपहार देने हेतु स्टेशनरी, टिफिन और ज्योमेट्री बॉक्स जैसी उपयोगी वस्तुओं की बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रहे हैं। उनके पास पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी स्टेशनरी सामग्री की भी बाजारों में खासी धूम है। स्टेशनरी का विशेष सेट (जिसमें पेंसिल, स्केल, शाॅर्पनर और रबर शामिल है) 10, 50 और 100 रुपये के विभिन्न पैकेट्स में उपलब्ध है, जिसे लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीद रहे हैं।

अंबाला छावनी के बाजार में दुर्गा अष्टमी पर पूजन और कंजकों के लिए सामान की खरीदारी करते लोग। संव

अंबाला छावनी के बाजार में दुर्गा अष्टमी पर पूजन और कंजकों के लिए सामान की खरीदारी करते लोग। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed