{"_id":"67ca052da60a46b1a501c691","slug":"kalka-defeated-ambala-5-2-ambala-news-c-36-1-sknl1017-138725-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कालका ने अंबाला को 5-2 तो से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कालका ने अंबाला को 5-2 तो से हराया
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के वारहीरोज स्टेडियम में चार दिवसीय फुटबॉल मुकाबलों यानी एसडी चटर्जी ट्रॉफी का शानदार आगाज हुआ। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में कालका फुटबॉल अकादमी ने सिटी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब अंबाला सिटी को 5-2 के स्कोर से पराजित किया। इस तरह पहले ही दिन मेजबान अंबाला की टीम इस ट्रॅाफी की दौड़ से बाहर हो गई।
दूसरा मुकाबले में रिक्रेशन क्लब चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र फुटबॉल क्लब 6-2 के स्कोर से हराया। यह टूर्नामेंट फुटबॉल लवर्स वेल्फेयर सोसायटी की ओर से करवाया जा रहा है। जो 9 मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। पहले मुकाबले में हरियाणा फुटबॉल संघ के उपप्रधान संजीव वालिया तो दूसरे मुकाबले में समाजसेवी मनोज बंसल मुख्यातिथि रहे।
पूर्व खिलाड़ियों ने बढ़ाया हौसला, इंग्लिश व रोहित बने बेस्ट खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट को लेकर युवाओं के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में पहुंचे पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों ने पूरा समय मैदान में रहकर खिलाड़ी को हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
पहले मुकाबले में शुरूआत से ही कालका फुटबॉल अकादमी ने 3 गोल दागकर अंबाला पर दबाव बना दिया था। दूसरे हॉफ में अंबाला की दो गोल किए लेकिन कालका के खिलाड़ियों ने दो ओर गोल दागकर 5-2 से मुकाबला जीत लिया था। इसमें इंग्लिश को बेस्ट खिलाड़ी चुना था। इस तरह से दूसरे मुकाबले में चंडीगढ़ ने कुरुक्षेत्र को दो गोल दागे। हॉफ समय तक स्कोर 2-1 था लेकिन बाद में मैच एक तरफ होता चला गया। आखिर में चंडीगढ़ ने 6-2 से मुकाबला जीता। इसमें रोहित बेस्ट खिलाड़ी बना।
आज भी होंगे दो क्वार्टर फाइनल
फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी के महासचिव नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दो ओर क्वार्टर फाइनल मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला दोपहर 1 बजे जिला फुटबॉल संघ नाहन व दलबीर फुटबॉल अकादमी पटियाला के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला संधु फुटबॉल अकादमी चंडीगढ़ व खालसा कॉलेज यमुनानगर के बीच खेला जाएगा।
फोटो नंबर - 21
54 पूर्व खिलाड़ी के बैनर लगाकर दी श्रद्धांजलि, नम हुई खिलाड़ियों की आंखें
एसडी चटर्जी ट्रॉफी की शुरूआत में फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों द्वारा 54 पूर्व फुटबॉल खिलाड़ियों के बैनर लगाकर श्रद्धांजलि दी गई थी। इन खिलाड़ियों के बैनर को मैदान में लगाया गया था ताकि पहले फुटबॉल खेल चुके खिलाड़ियों के बारे युवा पीढ़ी को जानकारी मिल सके। इनमें एसडी चटर्जी दादा के अलावा सभी पूर्व धुरंधर फुटबॉल खिलाड़ी शामिल थे। यह बैनर देखकर टूर्नामेंट करवा रहे पूर्व खिलाड़ियों की आंखें तक नम हो गई थी।