{"_id":"68d82a672dd5ce99f40302ba","slug":"kaikeyi-asked-for-the-kingdom-for-bharata-and-exile-for-lord-shri-ram-ambala-news-c-36-1-amb1001-150469-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कैकई ने भरत के लिए राज्य और भगवान श्री राम के लिए मांगा वनवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कैकई ने भरत के लिए राज्य और भगवान श्री राम के लिए मांगा वनवास
Sun, 28 Sep 2025 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के खुखरैन भवन में शनिवार को श्री रामलीला का मंचन किया गया। वृंदावन से आए नीलांचल मंडल के संस्थापक स्वामी देवदत्त वशिष्ठ और प्रेमचंद वशिष्ठ के सानिध्य में कलाकार बेहद ही निष्ठा से अपना किरदार निभा रहे हैं। इस दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीराम का दशरथ द्वारा होने वाला राजतिलक दर्शाया गया, लेकिन इस दौरान महारानी कैकई ने दशरथ से दो वरदान मांग लिए, पहले वरदान में भरत के लिए राज्य और दूसरे में श्री राम को वनवास भेजने को कहा। इसके बाद भगवान राम के साथ लक्ष्मण और मां जानकी ने वनवास के लिए प्रस्थान किया। उनका प्रथम निवास तमसा नदी था, इसके बाद उन्हाेंने निषाद राज से भेंट, केवट द्वारा तमसा नदी का पार कराना, केवट को अभय वरदान देना, भारद्वाज ऋषि से भेंट और श्री राम जी की आरती का मंचन किया। यह आयोजन श्री रामलीला कमेटी बजाजा बाजार की ओर से कराया जा रहा है।