{"_id":"5fbac3e78ebc3e9beb594ea3","slug":"kabaddi-played-ambala-news-knl51703376","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी कप पर पंजोखरा टीम ने जमाया कब्जा , फाइनल में सोनीपत को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी कप पर पंजोखरा टीम ने जमाया कब्जा , फाइनल में सोनीपत को दी शिकस्त
अंबाला। छावनी के गांव रौलों स्थित सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल में पहला कबड्डी कप हुआ। नेशनल स्टाइल की इस कबड्डी में अंबाला, जींद, यमुनानगर व आसपास के शहरों की करीब 40 टीमों ने हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। लड़कों के साथ-साथ लड़कियों की टीमों ने भाग लेकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
समाजसेवी गुरजोत सिंह गुलाटी व एचडीएफ नेत्री चित्रा सरवारा यहां बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई थी। देर शाम तक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
इस बीच एक लड़का व लड़की की कुश्ती मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जिसमें लड़की ने ओपन चैलेंज कर लड़के को मात दी। इस प्रतियोगिता में सोनीपत व पंजोखरा की टीम ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। जिसमें से पंजोखरा टीम ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सोनीपत को हरा जीत हासिल की। निर्णायकमंडल की ओर से पंजोखरा के ही राहुल को बेस्ट रनर का खिताब व पंजाब के तसिबंली से अंकित को बेस्ट कैचर का खिताब देकर सम्मानित किया और उन्हें नकद राशि भी दी गई। मौके पर एडवोकेट सुनील आनंद, विक्की व कुलविंद्र समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।