फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jyot was bringing from Vaishno Devi, three scorched in the accident

Ambala News: वैष्णो देवी से ला रहे थे ज्योत, हादसे में तीन झुलसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Jyot was bringing from Vaishno Devi, three scorched in the accident
अंबाला। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित काली पलटन पुल के पास शुक्रवार देररात को एक ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि कार सवार वैष्णो देवी से अखंड ज्योत लेकर दिल्ली जा रहे थे कि अचानक ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के दूसरे तरफ चली गई। हादसे में वैसे को कार सवार अन्य परिवार के सदस्य का बचाव हो गया लेकिन माता रानी की ज्योत गोद में होने के कारण गर्म-गर्म तेल मां, बेटी व बेटे के ऊपर गिरने के कारण वह झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस की मदद से छावनी नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां वह प्राथमिक उपचार के बाद सभी बिना पुलिस कार्रवाई करवाए वापस दिल्ली रवाना हो गए। उधर, अस्पताल में भी अखंड ज्योत की पूजा अर्चना की गई। हादसे में घायलों की पहचान दिल्ली के शहादरा निवासी 20 वर्षीय परिचय, 25 वर्षीय उन्नति व मां किरन सिंगल के रूप में हुई। घायल परिचय ने बताया कि उनकी मां उन्नति का किडनी ट्रांस प्लांट हुआ था। उस समय मन्नत मांगी थी कि पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद वह वैष्णो देवी से अखंड ज्योत लेकर आएंगे। 23 मई को वह दिल्ली से वैष्णो देवी गए थे। जैसे ही वह अंबाला पहुंचे तो अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ट्रक ने कार को टक्कर मारी थी और तेल गिरने पर परिवार के सदस्य झुलस भी गए थे। बावजूद घायलों ने कोई भी पुलिस कार्रवाई करवाने से मना कर दिया था और अपने घर लौट गए थे।
विज्ञापन

कमलजीत, हेडकांस्टेबल, लालकुर्ती चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed