फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Job offers to those who complete the course

Ambala News: कोर्स करने वालों को नौकरी का ऑफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Job offers to those who complete the course
शहर पुलिस लाइन राजकीय स्कूल में जिला रोजगार मेले में पंजीकरण करवाते हुए विद्यार्थी। संवाद
अंबाला सिटी। सरकारी स्कूलों में कौशल विषयों में दी जा रही शिक्षा बच्चों की जिंदगी में रंग ला रही है। जो बच्चे आगे पढ़ाई जारी नहीं रखना चाहते। वह 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करते ही कौशल शिक्षा के दम पर 15 हजार रुपये प्रतिमास आरंभिक वेतन पर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। समग्र शिक्षा अंबाला की ओर से आयोजित शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला रोजगार मेला लगाया गया। मेले में मौके पर ही 27 बच्चों को नौकरी का ऑफर मिला।
विज्ञापन

मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर अतिरिक्त उपायुक्त अंबाला सचिन गुप्ता पहुंचे। मेला जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन और एपीसी पूजा शर्मा की देखरेख में 12वीं कक्षा कौशल विषय से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए लगाया गया। एडीसी ने रोजगार मेले का निरीक्षण किया और विभिन्न कंपनियों की ओर से चयनित उम्मीदवारों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

मेले में 125 उम्मीदवारों के लिए 20 कंपनियों ने भाग लिया। इनमें 27 उम्मीदवारों को रोजगार मिला एवं नौ को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। इन विद्यार्थियों को 8 हजार रुपये से 15 हजार रुपये प्रतिमास आरंभिक वेतन का ऑफर दिया गया है। रोजगार मेले में 7 विभिन्न कौशल विषय आईटी, ब्यूटी एंड वेलनैस, एग्रीकल्चर, बैंकिंग एंड फाइनेंस, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल एवं रिटेल के कोर्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें 28 स्कूलों के वर्ष 2023-24 के 12वीं कक्षा के उन विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनके पास एनएसक्यूएफ वोकेशनल कोर्स प्रमाण-पत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं यह वोकेशनल कोर्स
जिले के राजकीय स्कूलों में 14 वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। इनमें आईटी, रिटेल, बैकिंग, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल, सिक्योरिटी, ब्यूटी एवं वेलनैस, हेल्थ केयर, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी, मीडिया एवं इंटरटेनमैंट, वस्त्र निर्माण, फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स, पॉवर वोकेशनल कोर्स शामिल हैं। यह कोर्स विद्यार्थी 9वीं से 12वीं कक्षा तक वैकल्पिक विषय के तौर पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed