फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jewellery worth Rs 2.50 lakh recovered from theft accused

Ambala News: चोरी के आरोपी से 2.50 लाख के आभूषण बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 2.50 lakh recovered from theft accused
अंबाला। बंद मकानों में चोरी करने के मामले में काबू चोर पंजाबी बाग निवासी राहुल कुमार से एक के बाद एक चोरी की वारदात सुलझ रही है। सीआईए-2 की टीम ने आरोपी से महेश नगर थाना क्षेत्र में 12 जुलाई को चोरी के मामले में 2.50 लाख के आभूषण बरामद किए है।
विज्ञापन

इससे पहले टीम महेश नगर में चोरी के अलग-अलग मामलों में 25 लाख के आभूषण बरामद कर चुकी है। शनिवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीआईए-2 ने एक सप्ताह पहले आरोपी राहुल को काबू किया था। आरोपी ने चोरी की 42 वारदात को कबूला था। पुलिस एक के बाद एक मामले को सुलझा रही है। जल्द टीम आरोपी को दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। संवाद
विज्ञापन

मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी
अंबाला सिटी। एक बंद मकान से आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने अमृतसर के प्रेम नगर मोहल्ला निवासी सन्नी सिंह को काबू कर लिया। शनिवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी से रिमांड के दौरान आभूषणों की बरामदगी की जाएगी। पीड़ित महिला ने 21 मई को अंबाला सिटी थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। कहा था कि 21 मई को आरोपियों ने घर से उसके व उसकी पुत्री के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चुरा ले गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed