{"_id":"6707142b459dd0a850014867","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-by-breaking-the-wall-ambala-news-c-36-1-ame1006-130902-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दीवार तोड़कर लाखों के गहने और नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दीवार तोड़कर लाखों के गहने और नकदी उड़ाई
विज्ञापन
मुलाना। मंगलवार की रात चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप और एक मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कन्हैया चौक स्थित बग्गा ज्वेलर्स की दुकान में सीढि़यों के रास्ते दीवार तोड़कर दुकान में घुसे और करीब 40 लाख रुपये के सोने, चांदी और नकदी लेकर फरार हो गए।
सीन आफ क्राइम टीम व सीआईए टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। दुकान के मालिक बग्गा वर्मा ने बताया कि चोर 12 बजे दुकान में दाखिल हुए और अल सुबह चार बजे निकले। चार घंटे तक चोर दुकान से सामान समेटने में लगे रहे। चोर जाते समय डीवीआर भी अपने साथ ले गए। बग्गा वर्मा ने बताया कि जब सुबह उन्होंने दुकान खोली तो देखा कि दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात को साढ़े आठ बजे रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर के गए थे। बग्गा वर्मा ने कहा कि चोरों ने करीब 18 किलो चांदी व 250 ग्राम सोने समेत दो लाख रुपये को नकदी चोरी की है।
इधर गुरु रविदास मंदिर से अज्ञात चोरों ने दानपात्र से हजारों रुपये की नकदी समेत चांदी का छत्र व मुकुट चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोरों में एक महिला भी शामिल है। शिकायतकर्ता मोहित ने बताया कि एक कार से बाइक सवार चोरों का पीछा भी किया गया लेकिन वह हाथ नही लगे। मोहित ने बताया की कुछ साल पहले भी यहां के दानपात्र से हजारों रुपये की चोरी हो चुकी है। मोहित ने बताया कि दानपात्र को साल में एक बार जयंती के अवसर पर ही खोला जाता है। उन्होंने कहा कि दानपात्र में करीब 30 हजार रुपये की नकदी थी। मुलाना थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि चोरी के केस दर्ज कर मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।