{"_id":"69839f365bee4c5a9f0c11a7","slug":"jewellery-and-cash-worth-lakhs-stolen-after-breaking-the-locks-of-a-closed-house-ambala-news-c-36-1-amb1001-157627-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। करनाल कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार शाहबाद गया था, जब वे वापस लौटे तो घर के ताले टूटे थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे वह अपने पूरे परिवार के साथ किसी निजी काम से शाहबाद गए हुए थे।
अगले दिन सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब वे घर पहुंचे तो देखा कि घर के अंदर का ताला टूटा हुआ था और कमरे की लाइट जल रही थी। संदीप के मुताबिक, चोरों ने घर के अंदर रखी तीन अलमारियों के ताले तोड़कर तलाशी ली। चोर घर से करीब 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की तीन अंगूठियां, नोजपिन, सोने का हार, बच्चों के चांदी के कंगन और उसकी माता के चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि सोमवार को कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी होने के कारण वह पुलिस को सूचना नहीं दे सका।